फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Poison given to woman, case filed against three including husband

महिला को दिया जहर, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Poison given to woman, case filed against three including husband
जुलाना। शामलो कलां गांव में महिला को जहर देकर मारने के आरोप में पुलिस ने उसके पति, सास व भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अलीपुरा गांव निवासी बलबीर राम ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी भतीजी बबली की शादी गांव शामलो कलां में सुशील के साथ लगभग 18 वर्ष पहले की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी भतीजी को तंग करते थे। कई बार उसके साथ मारपीट की गई और 29 नवंबर को पति सुशील, सास माया देवी व भतीजे दिनेश ने जबरदस्ती बबली (36) को जहर दे दिया। जहर के प्रभाव से बबली की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत में आधार पर पति, सास व भतीजे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बबली अपने पीछे दो लड़के व दो लड़कियां छोड़ गई है।
विज्ञापन

घर को लगा ताला, सभी फरार
बबली के घर में आठ सदस्य हैं। इनमें खुद बबली, उसे चार बच्चे, सास, भतीजा व पति। आरोप है कि बबली की मौत के बाद चारों बच्चों को बलबीर राम अपने साथ गांव अलीपुरा ले गया। बाकी बचे तीनों आरोपी घर को ताला लगाकर फरार हो गए। बबली का अंतिम संस्कार भी मायका पक्ष ने ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि शामलो कलां गांव में महिला को जहर देकर मारने के आरोप में पुलिस ने मृतक महिला के पति, सास व भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed