फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   poewr, problemes,heat, jind

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली किल्लत बढ़ी

Sat, 18 Jun 2016 12:25 AM IST
jind
jind Updated Sat, 18 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
poewr, problemes,heat, jind
पिंडारा में 33 केवी बिजली घर में रखा ट्रांसफार्मर। - फोटो : bureau
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली किल्लत भी बढ़ने लगी है। ओवरलोड की वजह से शहरवासियों को शेड्यूल के अनुसार पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। लगातार लग रहे बिजली के अघोषित कटों से शहरवासियों का हाल बेहाल है। वहीं शहर का पॉश इलाका अर्बन एस्टेट, विजय नगर समेत कई कॉलोनियों में पिछले कुछ दिनों से दिनभर घंटों बिजली गुल रहती है। बिजली निगम द्वारा शहरी क्षेत्र के लिए 24 घंटें का बिजली देने का शेड्यूल बनाया गया है, लेकिन पिछले कई दिनों से औसतन महज 20 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अब धान रोपाई का सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में धान रोपाई का सीजन जैसे-जैसे तेजी पकड़ेगा, वैसे ही बिजली किल्लत और बढ़ेगी। कुछ दिन पहले तक कृषि क्षेत्र में 12.61 लाख यूनिट की खपत थी, जो अब 17.27 लाख यूनिट पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


132 केवी बिजली घर में खराबी के चलते पिंडारा फीडर लाइन प्रभावित
हांसी रोड स्थित 132 केवी बिजली घर में रखे 25 एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया था। निगम अधिकारियों के अनुसार यह ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप कर रहा था, जिससे पिंडारा फीडर लाइन की बिजली सप्लाई बाधित हुई। वहीं इस दौरान पिंडारा फीडर पर निगम द्वारा काम भी किया गया, जिससे बिजली सप्लाई दिन के समय बंद रही। पिंडारा फिडर लाइन पर अर्बन एस्टेट, सामान्य अस्पताल, दोनों राजकीय महाविद्यालय व गोहाना रोड के आसपास की सभी कॉलोनियां जुड़ी हुई हैं। 132 केवी बिजली घर में तकनीकी खराबी की वजह से इन कॉलोनियों में पिछले कुछ दिनों से बिजली किल्लत चल रही है।
विज्ञापन


53.59 लाख यूनिट पर पहुंची बिजली की खपत
जिले में बिजली की खपत 53.59 लाख यूनिट की खपत प्रतिदिन हो रही है। सबसे ज्यादा बिजली की खपत ग्रामीण क्षेत्रों में 20.68 लाख यूनिट हो रही है। वहीं कृषि क्षेत्र में 17.27 लाख यूनिट तक बिजली खपत हो रही है। धान का सीजन शुरू हो चुका है, तो कृषि क्षेत्र में बिजली की खपत 25 लाख यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन 13.30 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली खपत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगते हैं अघोषित कट
आए दिन बिजली के अघोषित लंबे कट लगते हैं। पिछले कुछ दिनों से शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं आने के कारण काफी परेशानी हो रही है। कई बार तो रात को भी घंटों बिजली गुल रहती है।
- ओमपति, अर्बन एस्टेट निवासी

बार-बार लग रहे बिजली कटों से पढ़ाई भी बाधित हो रही है, वहीं गर्मी से भी हाल बेहाल है। शहर के लिए कहने को तो 24 घंटे का शेड्यूल है, लेकिन घंटो बिजली गुल रहती है।
- साहिल, अर्बन एस्टेट निवासी


बिजली नहीं आने के कारण फ्रिज में रखा सारा समान खराब हो गया। यहां तक कि इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं। उमस भरी गर्मी में बगैर बिजली के घर के अंदर बैठना भी मुश्किल है।

- उर्वशी, अर्बन एस्टेट निवासी

तकनीकी खराबी की वजह से भी कुछ समय के लिए पिंडारा फीडर लाइन की बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं इस लाइन पर निगम द्वारा काम किया जा रहा था, इस कारण बिजली सप्लाई बंद रखी गई। अब कोई समस्या नहीं है, शेड्यूल के अनुसार बिजली मिलेगी।
- दलजीत सिंह, एसई
बिजली निगम, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed