फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PM pats back on cleanliness... now BJP workers will run cleanliness campaign till 19th

Jind News: पीएम ने सफाई पर थपथपाई पीठ... अब 19 तक स्वच्छता अभियान चलाएंगे भाजपाई

Sat, 18 Jul 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
PM pats back on cleanliness... now BJP workers will run cleanliness campaign till 19th
17जेएनडी43: रैली स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता व पदा​धिकारी सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सफाई अ​भियान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के मंच से विशेष स्वच्छता अभियान की तारीफ की। यह भी सवाल उछाला कि आखिर उनके आने पर ही क्या सफाई होगी? इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने 19 जुलाई तक विशेष सफाई अभियान चलाने की घोषणा कर दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा स्थल से ही विशेष सफाई अभियान शुरू भी कर दिया। भाजपा नेता डॉ. राज सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सभास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। कहा, अब शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

पीएम की तर्ज पर कार्यकर्ताओं ने भी आम लोगों से अपने घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की। कहा, हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए तो शहर को स्वच्छ बनाए रखना किसी विभाग या संस्था के भरोसे नहीं रहेगा। उन्होंने निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने और प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल के बाद स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद सफाई व्यवस्था उनके दौरे तक सीमित नहीं रहेगी। यह पूरे वर्ष जारी रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री के संदेश को जनआंदोलन बनाकर स्वच्छता की स्थायी संस्कृति विकसित करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed