फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PM Modi's Jind visit will be a new chapter in development: Krishna Kumar Bedi

पीएम मोदी का जींद दौरा विकास का नया अध्याय होगा : कृष्ण कुमार बेदी

Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's Jind visit will be a new chapter in development: Krishna Kumar Bedi
फोटो 8 नरवाना। डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को जींद दौरा प्रदेश के विकास में नया अध्याय साबित होगा।
विज्ञापन

पीएम मोदी जींद और नरवाना के नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, जींद में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से सोनीपत के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बेदी सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्रवाद, एकता और समरसता के प्रबल समर्थक थे व उनका जीवन देशभक्ति और राष्ट्रीय अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेदी ने कहा कि नरवाना को स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आधुनिक अस्पताल भवन की मंजूरी के अलावा दनौदा और उझाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमरगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फरैन कलां और बिधराना में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 107 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं भी जल्द धरातल पर दिखाई देंगी।

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर मनोज कुमार, संजय बल्हारा और जसवीर नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed