फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PM Modi lost himself in his old memories

Jind News: मोदी बोले- मुर्रा भैंस का दूध-दही, देसी बूरा और घेवर...जींद की ये मिठास हमेशा याद रहती है

Sat, 18 Jul 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
PM Modi lost himself in his old memories
जींद। पीएम मोदी शुक्रवार को जब जींद की धरती पर पहुंचे तो वे अपनी पुरानी यादों में खो गए। अपने 31 मिनट के संबोधन की शुरुआत उन्होंने लोगों को राम-राम करके की। उन्होंने कहा- यहां आकर मन गदगद हो गया है। हरियाणवी अंदाज में जनता से जुड़ाव बनाते हुए कहा- यो कोई साधारण धरती नहीं सै। यो धरती इतिहास, वीरता, धर्म और गौरव की धरती सै। शक्ति पीठ माता जयंतियां का नाम और आशीर्वाद इस शहर पर बना रहता है। यहां के लोगों ने जो अपनत्व दिया, जो प्रेम दिया, वो आज तक नहीं भूला। मुर्रा भैंस का दूध-दही और घी, जींद का देसी बुरा, और यहां का घेवर, ये वो यादें हैं, जो जींद से जुड़ ही जाती हैं।
विज्ञापन


मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों का झरोखा खोलने जैसा है। कई दशक पहले मैं संगठन के काम से पहली बार जींद आया, फिर आप लोगों ने मुझे जो अपनत्व दिया, प्रेम दिया, वो मैं आज आज तक भुला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि यहां बहुत से लोग होंगे, जिनके स्कूटर पर बैठकर मैं यहां आया करता था, तब मैं संगठन का काम देखा करता था। मोदी ने कहा कि इतने वर्षों में जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। आज का जींद, बीजेपी-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है।
विज्ञापन


पूरा हरियाणा विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज का ये कार्यक्रम, डबल इंजन की बीजेपी सरकार के इसी मिशन को, नई ऊर्जा से भर रहा है। उन्होंने कहा कि आज जींद, हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आज यहां से, देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। उन्होंने कहा कि हमारा देश, संस्कारों और संस्कृति का देश है और ये क्षेत्र तो इस समृद्ध विरासत का बहुत बड़ा केंद्र है। ये जींद की धरती है, जहां महाराजा रणजीत सिंह का गौरव भी है और पांडवों की आस्था भी है, पांडु-पिंडारा और रामराय जैसे पवित्र तीर्थ, आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। आस्था और आध्यात्म की यही विरासत है, जिसे आज का भारत, सहेजता भी है और अब अगली पीढ़ी तक पूरे मान के साथ पहुंचाता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद चारों तरफ से हाईवे से जुड़ा, विकास नई गाथा लिख रहा
उन्होंने कहा कि अब जींद देश का ऐसा जिला बन गया है, जो आठ हाईवे से जुड़ गया है। ऐसी कनेक्टिविटी से, यहां के किसानों और पशुपालकों की उपज को बड़ी मंडियों तक पहुंचाना आसान और सस्ता होगा। इससे उद्योगों को बल मिलेगा, पर्यटन को पंख लगेंगे, और इससे बड़ी संख्या में नए रोजगार भी बनेंगे। पीएम ने कहा- किसानों का हित हमारी प्राथमिकता में है। जींद की मंडी, तो हरियाणा की सबसे बड़ी मंडियों में से एक है। डबल इंजन की भाजपा सरकार के कारण, हरियाणा के किसानों को बहुत लाभ हो रहा है।


45 डिग्री जैसी गर्मी में भी नहीं कम हुआ जींदवासियों का जोश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद पहुंचने के दौरान मौसम बेहद गर्म था। उस समय तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस था लेकिन उमस और तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी करीब 45 डिग्री जैसी महसूस हो रही थी। इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जनसभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पीएम मोदी को सुनने के लिए डटे रहे। रैली मैदान के अंदर जितनी भीड़ नजर आ रही थी, उतनी ही संख्या में लोग बाहर भी मौजूद थे। तेज गर्मी के बीच भी लोगों का जोश और उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed