{"_id":"655271cddea7b0941c007c44","slug":"pm-modi-increased-the-dignity-of-working-class-by-starting-pm-vishwakarma-yojana-sandeep-singh-jind-news-c-199-1-jnd1001-8695-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू कर कामगार वर्ग का बढ़ाया मान : संदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू कर कामगार वर्ग का बढ़ाया मान : संदीप सिंह
Tue, 14 Nov 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि निर्माण एवं सृजन के जनक भगवान विश्वकर्मा की देन से आज करोड़ों लोग अपने हाथ का रोजगार करके परिवार का पेट पाल रहे हैं। उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमेशा पिछड़ा वर्ग कमेरा कामगार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह सोमवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस समारोह के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्यामलाल जांगड़ा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भगवान ने प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे से अलग बनाया है, लेकिन उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को एक अलग तरह की कला दी है। जैसे मेरे अंदर खेल की कला थी। मैंने उसे पहचान कर देश का नाम विश्व के पटल पर रोशन किया। इस तरह प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर छिपी कला को पहचानना होगा। तभी निरंतर आगे बढ़ा जा सकता है।
पिछड़ा वर्ग को मान सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री ने शीर्ष पदों पर इस वर्ग के लोगों को बैठाया, ताकि इस समाज के दबे हुए वर्ग को दूसरों के सामान लाकर खड़ा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने ही खिलाड़ियों की राशि में वृद्धि की, ताकि सभी खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कामगार वर्ग के कल्याण के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई।
विज्ञापन
इसके तहत 13 हजार करोड रुपये केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के विकास एवं रोजगार पर खर्च करने का प्रावधान तय किया। इस मौके पर सभा के प्रधान सरदार जीत सिंह, उप प्रधान जयप्रकाश जांगड़ा, महासचिव राम भगत धीमान, सुशील पांचाल, दयाल सिंह, महिपाल जांगड़ा, जय सिंह आर्य, राजेश पांचाल व महेंद्र सिंह पांचाल आदि मौजूद रहे।