{"_id":"464a02ae7399c5334236c0fddac155db","slug":"plot-trick-to-deceive-the-woman-hdpe-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट दिलाने का झांसा देकर महिला से हड़पे दस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट दिलाने का झांसा देकर महिला से हड़पे दस लाख
Jind
Updated Wed, 30 Apr 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ईक्कस की एक महिला को प्लाट दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ अमानत में ख्यानत, धोखाधड़ी, फर्जी कागजात का सहारा लेने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ईक्कस गांव निवासी वर्षा पत्नी सुरेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लाट खरीदे की इच्छुक थी। इस दौरान उसका संपर्क गांव किनाना हाल आबाद हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेश उर्फ राजू, उसकी पत्नी मीना तथा प्रवेश उर्फ रमला से हुआ।
इस दौरान तीनों ने बताया कि उनका गांव पिंडारा के निकट प्लाट है और वह बेचना चाहते हैं। इस दौरान वह तीनों के झांसे में आ गई और 22 मई 2012 को 10 लाख रुपये की अग्रिम राशि देकर एग्रीमेंट लिखवा लिया और जल्द ही प्लाट की रजिस्टरी कराने तथा जमीन पर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन निर्धारित समयावधि में तीनों आरोपियों ने न तो प्लाट की रजिस्टरी की और न ही निशानदेही करवाई।
विज्ञापन
दबाव डालने पर आरोपी कुछ दिन इंतजार करने की बात कहते रहे लेकिन जब आरोपियों पर और ज्यादा दबाव डाला तो उन्होंने प्लाट की रजिस्टरी करवाने तथा अग्रिम पेशगी राशि दस लाख रुपये लौटाने से मना कर दिया। इसके अलावा पीड़ित पक्ष को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि वर्षा की शिकायत पर गांव किनाना हाल आबाद हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेश उर्फ राजू, उसकी पत्नी मीना तथा प्रवेश उर्फ रमल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।