फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players Win Gold and Silver Medals in National Fencing

Jind News: खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तलवारबाजी में जीते स्वर्ण व रजत पदक

Sun, 31 May 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Players Win Gold and Silver Medals in National Fencing
31जेएनडी25: विजेता खिलाड़ी पदक दिखाते हुए। स्रोत : कोच
जींद। उत्तराखंड के रुद्रपुर में 23 से 28 मई 2026 तक आयोजित 21वीं कैडेट राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कई पदक अपने नाम किए। फॉयल इवेंट में मेयश महलान ने एकल वर्ग में रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


टीम स्पर्धा में भी उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लड़कियों के फॉयल इवेंट में प्राची और लक्षिता ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एपे इवेंट में जतिन ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेवरी इवेंट में केशव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।

प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कोच वीना सैनी और दिनेश को भी उनकी मेहनत और मार्गदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed