{"_id":"6a8f2c15865b3e077f07afbf","slug":"players-showed-their-strength-in-athletics-and-archery-jind-news-c-199-1-jnd1005-159125-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एथलेटिक्स और आर्चरी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एथलेटिक्स और आर्चरी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
नरवाना। पुलिस लाइन मधुबन में 22 और 23 अगस्त को आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में डीएवी पब्लिक स्कूल, नरवाना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स और आर्चरी में कई पदक जीते। खिलाड़ियों की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वीटी ने 400 और 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 रिले रेस में स्वीटी, प्रियंती, मानवी, यानु और प्रीत की टीम ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए रजत पदक जीता।
वहीं, 23 अगस्त को मल्टीपर्पज स्कूल, सोनीपत में आयोजित आर्चरी प्रतियोगिता में भी नरवाना के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंडियन आर्चरी में शुभम ने स्वर्ण, जबकि अंश और रुपेश ने रजत पदक जीते। रिकर्व आर्चरी में नवीन ने स्वर्ण पदक और आदित्य ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों की सफलता पर शिक्षिका सुनीता राविश, विजेता विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से खिलाड़ी सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों से डीएवी पब्लिक स्कूल, नरवाना का नाम रोशन किया।