{"_id":"6a723307eb7b9bcbcf01f887","slug":"players-showcased-their-strength-in-the-north-zone-archery-championship-which-will-conclude-today-jind-news-c-199-1-sroh1006-157891-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, आज होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, आज होगा समापन
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी14-शिवानिया पब्लिक स्कूल में आयोजित तीरंदाजी चैंपियनशिप में दमखम दिखाते हुए खिला
उचाना। शिवानिया पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ से पहुंचे करीब 1500 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रिकर्व अंडर-14 बालिका वर्ग में सहप्रीत ने प्रथम, जन्नत ने द्वितीय और सेजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। रिकर्व अंडर-14 बालक वर्ग में हर्ष मोर प्रथम, जयादित्य द्वितीय और चैतन्य नैन तृतीय रहे। कंपाउंड अंडर-17 बालक वर्ग में लवप्रीत सिंह ने पहला, पृथ्वीराज सिंह ने दूसरा और जय माथुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें शुगर मिल जींद के प्रबंध निदेशक गुलजार मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. नफे सिंह खटकड़ ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हार और जीत को समान भाव से स्वीकार करना ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच उपलब्ध करवाते हैं और खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कहा कि नॉर्थ जोन जैसी बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। आज युवा खेलों के माध्यम से अपने माता-पिता, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों को हार से सीख लेकर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोमिला मलिक, एमडी पुनीत खटकड़, डायरेक्टर पूनम खटकड़ और विकास खटकड़ सहित अन्य मौजूद रहे।