फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players shine at the 14th National Dragon Boat Race, securing gold and bronze medals.

Jind News: 14वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस में खिलाड़ियों का जलवा, गोल्ड व ब्रॉन्ज पर कब्जा

Thu, 15 Jan 2026 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Players shine at the 14th National Dragon Boat Race, securing gold and bronze medals.
14जेएनडी10: प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन की तरफ से आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस चैंपियनशिप का आयोजन छह से नौ जनवरी तक भोपाल की लोअर लेक में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जींद जिले के 10 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कैनोइंग स्पर्धा में गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के टीम वर्ग में पलक, आंचल और मुस्कान ने बेहतरीन तालमेल, तकनीक और जुझारूपन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और फाइनल रेस में निर्णायक जीत दर्ज कर टीम को शीर्ष स्थान दिलाया।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य स्पर्धा में तीनों खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, सहनशक्ति और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। लोअर लेक की जलधारा में संतुलन और गति बनाए रखते हुए खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी और अभ्यास को साबित किया। नियमित अभ्यास, कोच रविंद्र बारू का मार्गदर्शन और खेल संघ का सहयोग उनकी सफलता की मजबूत नींव बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच रविंद्र ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं, संसाधन और प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि वे आगे और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed