फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players from Jind shine at the Veteran Athletics Championship.

Jind News: वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छाए जींद के खिलाड़ी

Wed, 21 Jan 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Players from Jind shine at the Veteran Athletics Championship.
20जेएनडी04-वैटरन एथलेटिक चैंपियनशिप में विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत ​खिलाड़ी
जींद। हरियाणा वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जींद के चार खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता रविवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में हुई थी। प्रतियोगिता में जींद से अजायब सिंह चहल, जसवंत सिंधू, रामफल गोयत और बिजेंद्र ने अलग-अलग श्रेणी में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जुलानी गांव निवासी 79 वर्षीय अजायब सिंह चहल ने 75 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में तीन किलोमीटर तेज चाल में प्रथम, 400 व 100 मीटर दौड़ में द्वितीय रहे। पहले भी अजायब अलग- अलग 35 प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं। अजायब तहसील राजस्व लेखाकार के पद से सेवानिवृत्त हैं और वे 79 साल की उम्र में भी प्रतिदिन चार से पांच किलोमीटर दौड़ते हैं।
विज्ञापन

एडीसी कार्यालय से लिपिक के पद से सेवानिवृत्त रामफल गोयत ने 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में तीन किलोमीटर तेज चाल में द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया। रामफल गोयत ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 25 मेडल जीते हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में कार्यरत बिजेंद्र ने 50 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ में तीन गोल्ड मेडल जीते। वहीं, सेक्टर 11 निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंधू ने 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में तीन किलोमीटर तेज चाल में तृतीय, 400 मीटर दौड़ में द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया।

जसवंत सिंधू और बिजेंद्र अब 14 से 16 फरवरी को बठिंडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। जसवंत सिंधू 400, 800 और तीन हजार मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। इससे पहले जसवंत सिंधू फरवरी 2024 में राजस्थान के अलवर शहर में हुई प्रतियोगिता में 800 और 1600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed