{"_id":"698ccef8aaa779676d04e424","slug":"player-ramachandra-karsindhu-made-women-perform-surya-namaskar-jind-news-c-199-1-jnd1010-148359-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खिलाड़ी रामचंद्र करसिंधु ने महिलाओं को सूर्य नमस्कार कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खिलाड़ी रामचंद्र करसिंधु ने महिलाओं को सूर्य नमस्कार कराया
Thu, 12 Feb 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी07: सूर्य नमस्कार करते हुए। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। सूर्य नमस्कार अभियान प्रोटोकॉल के तहत बुधवार को गांव करसिंधु में महिला एवं बाल विकास विभाग परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रामचंद्र करसिंधु ने महिलाओं को सूर्य नमस्कार कराया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, कृष्णा देवी, रेखा, सुशीला, सरोज, माया, सुरेश, प्रमिला, संतोष, अंगूरी सहित गांव की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान योग ही कर्म है, योग ही धर्म है के संदेश के साथ सूर्य नमस्कार किया गया।
रामचंद्र करसिंधु ने बताया कि नियमित योग से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने भ्रामरी प्राणायाम के साथ भुजंगासन, मकरासन, वक्रासन, वज्रासन, बटरफ्लाई और गौमुखासन का अभ्यास भी करवाया। पर्यवेक्षक उर्मिला ने कहा कि नियमित सूर्य नमस्कार से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।