फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Plants prove effective in relieving stress: Dr. Poonam

तनाव को दूर करने में कारगर सिद्ध होते हैं पौधे : डाॅ. पूनम

Wed, 10 May 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Plants prove effective in relieving stress: Dr. Poonam
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के ईको क्लब की ओर से रविंद्रनाथ टैगोर जयंती पर कॉलेज प्रांगण में सजावटी फूलों का पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब संचालिका डाॅ. सीमा दलाल ने किया। इस दौरान 50 से अधिक सजावटी फूलों के पौधे लगाए गए। कॉलेज प्राचार्य डाॅॅ. पूनम काजल ने कहा कि ये पौधे हमें बहुत अच्छी सजावट के साथ एक स्वस्थ पर्यावरण भी देते हैं। पौधे तनाव को दूर करने में भी कारगर सिद्ध होते हैं। इन पौधों से घिरा होने के कारण लोगों के शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है। पौधे हमें ताजगी, शांति और विश्राम की भावना प्रदान करते हैं। डाॅ. सीमा दलाल ने बताया कि इन सजावटी पौधों को कॉलेज के प्रांगण में लगाने का मुख्य उद्देश्य कॉलेज को सुन्दर बनाने के साथ वातावरण को शुद्ध करना है। वातावरण की शुद्धि कार्बन-डाई-ऑक्साइड की दर से की जाती है, जो प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान अवशोषित करने में सक्षम है। इस अवसर पर डाॅ. पिंकी, डाॅ. नीलम, डाॅ. सुषमा गर्ग, आरती, रंजना, जसबीर काजल, संजू एवं राकेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed