Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pixel LED lights brighten the market

Jind News: पिक्सेल एलईडी लाइट की चमक से बाजार रौशन

Tue, 14 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pixel LED lights brighten the market
14जेएनडी34- दुकानों के बाहर लटकी रंग बिरंगी लड़ियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए। स्रोत
नरवाना। दीपावली का त्योहार पर बाजारों में कपड़े, जूते-चप्पल, घर की सजावट का सामान, दीये, मालाएं और रंगीन लाइटों की चमक से पूरा शहर उत्सव के माहौल में डूबा नजर आ रहा है। वहीं इस बार पिक्सेल एलईडी लाइट की मांग ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक आइटम डीलर सौरभ चौधरी ने बताया कि इस बार दिवाली पर पिक्सेल एलईडी लाइट की मांग ज्यादा बड़ी है। ग्राहकों का कहना है कि इससे उनके घर की रौनक और सजावट बहुत ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि इनमें अलग-अलग तरह के डिजाइन देखने को मिलते हैं जिनमें यदि कोई व्यक्ति अपना नाम भी चाहे तो वह लाइट के माध्यम से दिखा सकता है। इस बार बिक्री में पहले के मुकाबले अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में पार्किंग व्यवस्था का अभाव
शाम के समय तो बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ जाती है कि कई जगह जाम जैसी स्थिति बन जाती है। बाजारों में पार्किंग व्यवस्था के अभाव से वाहन चालकों को परेशानी होती है। दोपहिया वाहन सवारों को अपने वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती। वहीं, शौचालय की सुविधा का अभाव भी बड़ी समस्या बना हुआ है जिससे खासकर महिलाओं और बच्चों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

इस बार बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है लेकिन ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा मिले तो वे ज्यादा समय तक बाजार में रुक सकते हैं।-पंकज गोयल, कपड़ा व्यापारी
बाक्स

बाजार में जगह-जगह जाम लग जाता है। यदि ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाए तो दीपावली की रौनक दोगुनी हो जाएगी।–मोहित, गिफ्ट आइटम डीलर
बाक्स

ग्राहक अक्सर शौचालय की सुविधा न होने की शिकायत करते हैं। प्रशासन को त्योहार पर विशेष इंतजाम करने चाहिए। -संदीप शर्मा, जनरल स्टोर संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed