फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pilgrims most troubled by the resumption of Jammu-Katra Jammu Tawi Express

Jind News: जम्मू-कटरा जम्मूतवी एक्सप्रेस बहाल होने से श्रद्धालु सबसे ज्यादा परेशान

Wed, 01 Oct 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims most troubled by the resumption of Jammu-Katra Jammu Tawi Express
30जेएनडी01-रेलवे जंक्शन, जहां पर जम्मू कटरा जाने वाली जम्मूतवी रद्द चल रही है। संवाद
जींद। जम्मू-कटरा से चलने वाली जम्मूतवी रद्द चल रही है। इसके कारण श्रद्धालुओं को खासी परेशानी उठानी पड रही है। तीन जम्मूतवी एक्सप्रेस गाड़ियों तो बहाल हो गई थीं लेकिन 19804-03 अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। सितंबर की शुरुआत में जम्मू और पंजाब में आई बाढ़ के कारण इन गाड़ियों को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

19804-03 नंबर गाड़ी श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक माह से रद्द चल रही है। इसके कारण श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। यह गाड़ी कटरा से रवाना होती है और इसका जींद जंक्शन पर ठहराव होता है। जींद से काफी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा तक इसी गाड़ी का सहारा लेते हैं लेकिन इस गाड़ी के रद्द रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सितंबर की शुरुआत में बारिश के कारण जम्मू और पंजाब में बाढ़ आ गई थी। ऐसे में नदी के पुल, रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके कारण कटरा जाने वाली सभी गाड़ियों को रद्द कर दिया था। अब कुछ दिन पहले ही इन गाड़ियों को बहाल कर दिया था लेकिन अब 19804-03 रद्द चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र पर चलाई जाए स्पेशल गाड़ी
यात्री सूरजभान, सुखदीप, रमन, मनफूल, शीला, रवीना, सुमन का कहना है कि नवरात्र पर हर साल जिले से हजारों की संख्या में माता वैष्णो देवी के लिए दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में जींद से एकमात्र गाड़ी है जो कटरा जाती है। इसमें लगभग वेटिंग ही चलती है जिससे जींद क्षेत्र से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सीट ही नहीं मिल पाती। ऐसे में रेलवे को चाहिए कि नवरात्र पर कटरा के लिए स्पेशल गाड़ी चलाई जाए जिससे कि श्रद्धालुओं को कटरा जाने में परेशानी न हो।

------------
पिछले दिनों जम्मू और पंजाब में आई बाढ़ के कारण कटरा जाने वाली गाड़ियों को रद्द कर दिया था। तीन गाड़ियों को पहले ही बहाल कर दिया है। एक गाड़ी अभी भी रद्द चल रही है जो कुछ ही दिनों में बहाल कर दी जाएगी।
-जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed