फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Piles of garbage piled up in the market, shopkeepers demanded cleaning

Jind News: बाजार में लगे कूड़े के ढेर, दुकानदारों ने की सफाई की मांग

Thu, 11 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage piled up in the market, shopkeepers demanded cleaning
11जेएनडी42-बाजार में पड़े कूड़े को दिखाते दुकानदार। संवाद
जुलाना। कस्बे के मुख्य बाजार में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेरों के पास बदबूदार वातावरण बना हुआ है जिससे वहां से गुजरने में भी काफी दिक्कत होती है। इसके कारण मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

राहगीरों और दुकानदारों ने बताया कि गंदगी से उठ रही बदबू और मच्छरों की भरमार के कारण बाजार में आना-जाना मुश्किल हो गया है। कई बार नगर पालिका व प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कूड़े के ढेरों से न केवल बाजार की सुंदरता बिगड़ रही है बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि बाजार में साफ-सफाई बनी रहे और आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

अभी तक कोई शिकायत नही मिली है। यदि किसी गली में समस्या है तो कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवा दी जाएगी। -सौरभ जैन, नपा सचिव जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed