फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Picketing at toll plaza under construction demanding to give way on the highway

हाईवे पर रास्ता देने की मांग कर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर दिया धरना

Wed, 12 Jan 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Picketing at toll plaza under construction demanding to give way on the highway
हाईवे पर रास्ता देने की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : Jind
हाईवे पर रास्ता देने की मांग कर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर दिया धरना
विज्ञापन

जींद। जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे 352 ए पर रास्ता की मांग को लेकर चाबरी गांव के ग्रामीणों ने हाईवे पर निर्माणधीन टोल प्लाजा पर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पार जाने के लिए उनके लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

धरने में ग्रामीण सूबे सिंह ने कहा कि उनके गांव के साथ जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे 352-ए निर्माणाधीन है। गांव के लोग शहर जा सके, इसके लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया है। इसके चलते ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर गोहाना रोड पर पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पिलर नंबर 11 व 56 पर दोनों तरफ रास्ता बनाया जाए। यह रास्ता गांव खरकरामजी, आसन, भिड़ताना और निडाना को आपस में जोड़ता है। रास्ता बनने से कई गांवों के लोगों को फायदा पहुंचेगा। साथ ही समय भी ग्रामीणों का बचेगा। चाबरी व आसपास के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पिल्लर के पास हाईवे पर चढ़ने और उतरने के लिए दोनों तरफ पक्का रास्ता बनाया जाए।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
11जेएनडी24: हाईवे पर रास्ता देने की मांग लेकर धरना देते ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed