{"_id":"67b76f5103a4cc1b5308f208","slug":"physics-and-chemistry-lab-will-be-built-in-government-womens-college-jind-news-c-199-1-sroh1009-130367-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय महिला कॉलेज में बनेगी फिजिक्स व केमिस्ट्री लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय महिला कॉलेज में बनेगी फिजिक्स व केमिस्ट्री लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। राजकीय महिला कॉलेज में आगामी सत्र के लिए फिजिक्स व केमिस्ट्री की लैब की मांग कॉलेज प्रशासन ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय से की है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद यह लैब कॉलेज में शुरू करवाई जाएंगी। लैब शुरू करवाने के लिए प्राचार्य जयनारायण गहलोत ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय से मांग की है।
उम्मीद है कि आगामी सत्र शुरू होने से पहले कॉलेज में लैब के लिए लिखे पत्र को मंजूर कर लिया जाएगा। इसके बाद कॉलेज में छात्राओं के लिए दोनों लैब को स्थापित करवाया जाएगा। इससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर तरीके से पढ़ाई करवाई जा सकेगी। लैब में हर प्रकार के तथ्यों को आसानी से छात्राओं को समझाया जा सकेगा। पढ़ाई के मामले में राजकीय महिला कॉलेज की रेंटिंग भी बेहतर आ रही है। यह स्टार रैकिग हायर एजुकेशन विभाग द्वारा कॉलेज में क्वालिटी एजुकेशन, प्लेसमेंट सेल की उपलब्धियां, कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से दी जाती है।
बाक्स
फिजिक्स ऑनर्स का कोर्स हुआ शुरू
राजकीय महिला कॉलेज में फिजिक्स ऑनर्स का कोर्स भी इसी वर्ष शुरू करवाया गया है। अब तक जिले के किसी कॉलेज में फिजिक्स ऑनर्स नहीं था। राजकीय महिला कॉलेज पहला कॉलेज बना है, जिसमें फिजिक्स ऑनर्स शुरू हुआ है।
विज्ञापन
बाक्स
राजकीय महिला कॉलेज में शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। फिजिक्स व केमिस्ट्री की लैब के लिए हायर एजुकेशन से मांग की है, जो आगामी सत्र में शुरू होने की उम्मीद है।
-जयनारायण गहलोत, प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज, जींद।