फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire operator Rajiv Khatri suspended, sanitation workers' strike extended to 6

Jind News: फायर ऑपरेटर राजीव खत्री सस्पेंड, 6 तक बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Thu, 03 Sep 2026 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fire operator Rajiv Khatri suspended, sanitation workers' strike extended to 6
फोटो: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरनास्थल पर हड़ताली कर्मियों के साथ बैठी इनेलो महिला प्रदेश - फोटो : 1
सोनीपत। हड़ताल में शामिल नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान एवं फायर ऑपरेटर राजीव खत्री को दमकल विभाग के निदेशक ने निलंबित कर दिया है। राजीव खत्री पेरोल पर कार्यरत हैं। ये कार्रवाई राज्य स्तर पर हुई है। इसके बाद सफाई और दमकल कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल 6 सितंबर तक बढ़ा दी है। नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारी 28 दिन से धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है और विभिन्न हिस्सों व बाजारों में कचरे के ढेर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में करीब 1150 टन से ज्यादा कूड़ा पड़ा हुआ है। वहीं, इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने नगर निगम कार्यालय में हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

फायर ऑपरेटर के निलंबन से कर्मचारियों में गुस्सा तेज हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य बाजारों से लेकर रिहायशी क्षेत्रों तक जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है तो रात के समय कूड़े के ढेर को आग के हवाले किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के धरने के कारण नगर निगम की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित है और शहर में पहले से जमा कचरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बाजारों में कचरा जमा होने से दुकानदारों को दुर्गंध और गंदगी के बीच कारोबार करना पड़ रहा है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में भी कर्मचारी धरने पर हैं।
---------------------------
इनेलो की महिला प्रदेश ने दिया समर्थन
इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके शहर को साफ-सुथरा रखने का काम करते हैं। आज वही अपने मूलभूत अधिकारों के लिए 28 दिन से धरने पर बैठने को मजबूर हैं।

-----------------------------
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी शहर में कूड़े का उठान नहीं करवा रहे हैं। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान करने के लिए अनेक बार प्रयास किए गए। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
------------
हड़ताल में शामिल फायर ऑपरेटर राजीव खत्री को निलंबित किया गया है। यह आदेश विभाग के निदेशक की ओर से जारी किए गए हैं।-रामेश्वर सिंह, जिला दमकल अधिकारी

फोटो: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरनास्थल पर हड़ताली कर्मियों के साथ बैठी इनेलो महिला प्रदेश

फोटो: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरनास्थल पर हड़ताली कर्मियों के साथ बैठी इनेलो महिला प्रदेश - फोटो : 1

फोटो: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरनास्थल पर हड़ताली कर्मियों के साथ बैठी इनेलो महिला प्रदेश

फोटो: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरनास्थल पर हड़ताली कर्मियों के साथ बैठी इनेलो महिला प्रदेश - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed