{"_id":"6a91ce27cd67f53e5602a3f9","slug":"physical-counselling-for-vacant-pg-seats-begins-today-admission-opportunities-will-be-available-till-september-6-jind-news-c-199-1-sroh1009-159256-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीजी की खाली सीटों पर आज से फिजिकल काउंसिलिंग, छह सितंबर तक मिलेगा दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीजी की खाली सीटों पर आज से फिजिकल काउंसिलिंग, छह सितंबर तक मिलेगा दाखिले का मौका
विज्ञापन
जींद। जिले के राजकीय और निजी कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की खाली सीटों को भरने के लिए दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू होने जा रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 29 अगस्त को पोर्टल फिर से खोला जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी नए सिरे से पंजीकरण करने के साथ पहले किए गए आवेदन में जरूरी बदलाव भी कर सकेंगे। वहीं कॉलेजों में शनिवार से फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले शुरू होंगे।
विभाग के अनुसार 30 अगस्त से पांच सितंबर तक विद्यार्थी 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो छह से 12 सितंबर तक दाखिले का दूसरा चरण चलेगा। इस दौरान पहले 100 रुपये लेट फीस के अलावा प्रत्येक दिन 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी। जिले के छह राजकीय व निजी कॉलेजों में पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब एक हजार सीटें हैं।
संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में छह पीजी पाठ्यक्रमों की कुल 280 सीटों में पहली मेरिट सूची में 176 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई थी। हालांकि फीस जमा कराने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। शाम पांच बजे तक कुल 94 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराई।
विज्ञापन
कॉलेज में एमए इकनॉमिक्स की 40 सीटों में 10, एमए इंग्लिश में 17, एमए हिंदी में 28, एमकॉम में 19, एमएससी मैथमेटिक्स में 16 और पीजीडीसीए में केवल चार विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई है।
वर्जन
शनिवार से फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। पहली मेरिट सूची में नाम नहीं आने वाले विद्यार्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने और फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करने की अपील की। -सत्यवान मलिक प्राचार्य, संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।