फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Phone talk between Sho Ravinder and MLA Vinesh Phogat

Jind: कौन हैं SHO रविंद्र? जिनके साथ हुआ था विनेश फोगाट का विवाद, पहले भी सुर्खियों में रहे हैं थाना प्रभारी

Sun, 24 Aug 2025 10:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद
संवाद न्यूज एजेंसी जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:39 PM IST
सार

विधायक विनेश फोगाट से फोन पर अभद्रता को लेकर चर्चा में आए जुलाना थाने के सुपरकॉप एसएचओ पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में विधायक और थाना प्रभारी के बीच फोन पर हुई बात की वीडियो वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
Phone talk between Sho Ravinder and MLA Vinesh Phogat
एसएचओ रविंद्र कुमार और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट - फोटो : संवाद

विस्तार

विधायक विनेश फोगाट से फोन पर अभद्रता को लेकर चर्चा में आए जुलाना थाने के सुपरकॉप एसएचओ रविंद्र कुमार 10 दिन बाद भी लापता सुमित का सुराग नहीं लगा सके हैं। लापता सुमित  को लेकर पूछे गए सवाल के बाद ही कांग्रेस विधायक और रविंद्र में विवाद हुआ था। एसएचओ ने विनेश को तू करके संबोधित किया था जबकि विनेश ने फोन पर विधायक को नहीं पहचानने पर व्यंगात्मक रूप से कहा था- एसएचओ शराब पीकर बैठा है क्या?
विज्ञापन


विनेश और एसएचओ की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी कुलदीप सिंह ने बकायदा डीएसपी हेडक्वार्टर से जांच कराई और एसएचओ का व्यवहार ठीक बताते हुए क्लीनचिट तक दे दी थी।
विज्ञापन


इतना सब होने के बावजूद करेला निवासी सुमित का 11 दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने इस मामले में पीजीआई रोहतक, सुखपुरा चौक के आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं। पुलिस के मुताबिक, सुमित का मोबाइल 14 अगस्त की शाम करीब पांच बजे सुखपुरा चौक के पास बंद हुआ था। इसके बाद से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। पुलिस उसके संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Jind: विनेश फोगाट ने थाने में लगाया फोन, SHO बोला- तू कौन...कांग्रेस विधायक ने कही ये बात
 

युवक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। युवक ने रोहतक के सुखपुरा चौक पर अपना मोबाइल बंद किया था। इसके बाद वह ऑटो में बैठकर शहर में कहां गया, उसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। -रविंद्र धनखड़, थाना प्रभारी जींद।

कौन हैं SHO रविंद्र? 

वर्तमान में रविंद्र जुलाना थाने में थाना प्रभारी के तौर पर तैनात हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट भी जुलाना विधानसभा से विधायक हैं। बता दें कि थाना प्रभारी रविंद्र इससे पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार शहर में बुलेट बाइक के पटाखे बजाने पर करीब एक साल पहले जींद के विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्डा ने रविंद्र कुमार को बाइक छुड़वाने के लिए फोन किया था। उसमें इन्होंने बुलेट बाइक को छोड़ने से मना कर दिया था। विधायक को बाइक छोड़ने से मना करने पर भी थाने में काफी विवाद हुआ था। उस दौरान उन्होंने बुलेट पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ अभियान चला कर दर्जनों की संख्या में बुलेट को इंपाउंड किया था और उन पर भारी जुर्माना भी लगाया था।

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट बनाम एसएचओ: एसपी जींद ने एसएचओ का किया बचाव, कहा- थानेदार ने नहीं पी थी शराब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed