विनेश फोगाट बनाम एसएचओ: एसपी जींद ने एसएचओ का किया बचाव, कहा- थानेदार ने नहीं पी थी शराब
कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और एसएचओ के बीच फोन पर हुई बातचीत का बीते रोज बुधवार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब इस मामले में जींद एसपी का बयान आया है। उन्होंने एसएचओ का पक्ष लिया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विस्तार
कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और जुलाना एसएचओ रविंद्र कुमार के बीच फोन पर हुई बातचीत का मसला जांच और क्लीनचिट तक पहुंच गया है। विनेश फोगाट से एसएचओ की बातचीत का तल्ख लहजा जो सबको अखरा, वह एसपी जींद को सामान्य लग रहा है। एसपी कुलदीप सिंह जुलाना एसएचओ रविंद्र कुमार के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि विनेश की वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप से मामले की जांच कराई। जांच में साफ हो गया है कि एसएचओ ने शराब नहीं पी थी।
वे तो एक मामले में सीन ऑफ क्राइम पर चिकित्सक के साथ जांच कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि विनेश ने विधायक को फोन पर न पहचानने पर व्यंगात्मक रूप से एसएचओ के शराब पीने की बात कही थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
विनेश और एसएचओ के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग जनप्रतिनिधि व ओलंपियन विनेश फोगाट के साथ अभद्र तरीके से की गई बातचीत पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। लोगों में नाराजगी है कि एक एसएचओ विधायक को तू कौन ? कहकर कैसे बात कर सकता है। दूसरी तरफ एसपी जींद सफाई दे रहे हैं कि विनेश ने फोन पर बात करते हुए विधायक के रूप में अपना परिचय नहीं दिया। उनका मानना है कि एसएचओ के बोलने का लहजा गलत नहीं है।
ये भी पढ़ें: Haryana: महिला पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी, बधाइयों का लगा तांता
विनेश ने जिसके लिए किया फोन, उस युवक का नहीं लगा सुराग
विधायक विनेश फोगाट ने जुलाना एसएचओ को करेला गांव के सुमित उम्र 25 साल की गुमशुदगी के संबंध में फोन किया था। एक सप्ताह बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। सुमित की पत्नी ने 14 अगस्त को जुलाना थाने में शिकायत दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली में किशनगंज नट बोल्ट की फैक्टरी में काम करने वाला सुमित घर से दिल्ली के लिए निकला था। जब उसकी लोकेशन चेक की गई तो वह रोहतक पीजीआई निकली। पुलिस के मुताबिक, सुमित किसी महिला को दवा दिलवाने पीजीआई गया था। उसका मोबाइल नंबर 14 अगस्त से ही बंद है। उसका दूसरा नंबर भी बंद आ रहा है। पता चला है कि सुमित के पास एक तीसरा नंबर भी है। अब उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें: Jind: विनेश फोगाट ने थाने में लगाया फोन, SHO बोला- तू कौन...कांग्रेस विधायक ने कही ये बात
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.