{"_id":"5d66cd1e8ebc3e017d361b6f","slug":"pharmacist-association-announces-indefinite-mass-holiday-jind-news-rtk5145313132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने की अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने की अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश की घोषणा
विज्ञापन
तीन दिन से चल रहे फार्मासिस्ट के सामूहिक अवकाश को अब यूनियन ने अनिश्चितकाल के लिए घोषित कर दिया। एसोसिएशन ने सरकार पर मांगों के बारे में कोई सुध नहीं लेने के आरोप लगाए। फार्मासिस्ट के अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश के कारण नागरिक अस्पताल में दवाई वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी दवाई लेने के लिए मरीजों को जद्दोजहद करनी पड़ी। जिन स्कूल हेल्थ परियोजना के फार्मासिस्ट की ड्यूटी दवाई वितरण खिड़की पर लगाई है उनको रिकार्ड बनाने व दवाई वितरण में काफी समय लग रहा है।
एसोसिएशन गर्वनमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर जिले के फार्मासिस्ट सोमवार से सामूहिक अवकाश पर है। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने स्कूल हेल्थ परियोजना के पांच और एंबुलेंस में कार्यरत ईएनटी के पांच फार्मासिस्टों की ड्यूटी दवाई वितरण के लिए लगाई लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुई। हालांकि इन लोगों ने मरीजों को दवाई वितरित तो की लेकिन इसमें काफी देरी लगने के कारण दवाई वितरण खिड़की पर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें भी लग गई।
अब लिया अनिश्चितकाल के लिए सामूहिक अवकाश
एसोसिएशन गर्वनमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा जिला प्रधान मनीराम और सचिव पवन जैन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने उनकी मांगों वेतन विसंगति दूर कर 4600 ग्रेड पे देने, प्रमोशन चैनल लागू करने, नए पद सृजित करने, डिप्टी डायरेक्टर का पद भरने, पदनाम बदलकर फार्मेसी ऑफिसर करने, विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत फार्मासिस्टों को पक्का करने पर कोई विचार नहीं किया। वह तीन दिन से सामूहिक अवकाश पर हैं लेकिन अभी तक उनकी यूनियन से सरकार या उसके किसी प्रतिनिधि ने कोई बात नहीं की। इस कारण अब उनकी यूनियन ने अनिश्चितकाल के लिए सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग की तालमेल कमेटी, बिजली कर्मचारी यूनियन के साथ-साथ अन्य कर्मचारी यूनियनों ने धरने पर पहुंचकर फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट महासिंह, कविता, कृष्ण जैन, रमेश, हरिकिशन, कर्ण सिंह, प्रोमिला, लीलावती, सुभाष चंद्र, विकास समेत अनेक फार्मासिस्ट ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर अपना धरना जारी रखा।