फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Petrol pumps in the district remained closed throughout the day

दिन भर बंद रहे जिले के पेट्रोल पंप

Sat, 27 Sep 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sat, 27 Sep 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 रोहतक रोड पर नई अनाज मंडी के सामने स्थित मलिक पेट्रोल पंप पर एक सितंबर को हुई साढ़े 14 लाख रुपये की लूट के विरोध में जिले भर के पेट्रोल पंप संचालकों ने शुक्रवार को हड़ताल रखी।

पेट्रोल पंप संचालकों ने 48 घंटे की हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के 105 में से 104 पेट्रोल पंप बंद रहे। केवल नरवाना रोड पर शुगर मिल के निकट स्थित सरकारी पेट्रोल पंप ही खुला रहा। पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी की तरफ से एसोसिएशन के पदाधिकारियों के पास बातचीत के लिए बुलावा आया, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। अब एसोसिएशन शनिवार सुबह को एसपी अनिल धवन से बातचीत कर आगे की रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को जिले भर के पेट्रोल पंप मालिक दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि जिले में फिलिंग स्टेशनों पर सालभर में 25 से ज्यादा लूट की घटनाएं हो चुकी हैं और पुलिस लूट की गुत्थियों को सुलझाने में नाकाम रही है।

इसके विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों ने शुक्रवार सुबह से दो दिन हड़ताल पर चले गए हैं। गौरतलब है कि एक अगस्त को रोहतक रोड पर अनाज मंडी के निकट मलिक फिलिंग स्टेशन के मैनेजर अमित से हुई साढ़े 14 लाख रुपये लूट लिए थे। लेकिन वारदात के 26 दिन बाद भी पुलिस लुटेरे युवकों का सुराग नहीं लगा पाई है।

इसके लिए कई बार पुलिस प्रशासन से मिल चुके हैं, लेकिन वहां से केवल आश्वासन मिलता है। लूट की घटना से पेट्रोल पंप संचालकों में डर बना हुआ है। गुत्थी नहीं सुलझने पर ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर के पेट्रोल पंप संचालक दो दिन की हड़ताल पर चले गए।

पहले भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए थे पेट्रोल पंप संचालक
रोहतक रोड पर मलिक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को लेकर नौ सितंबर को जिलेभर के पेट्रोल पंप संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। लेकिन उसी दिन एसपी अनिल कुमार धवन से एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत की थी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।

जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल खत्म कर दी थी। लेकिन आश्वासन के 15 दिन बाद भी लुटेरों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। जिसके चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने 48 घंटे की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था।

पांच लाख लीटर डीजल की खपत
जिले में प्रतिदिन करीब पंाच लाख लीटर डीजल और करीब डेढ़ लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। पेट्रोल पंपों की हड़ताल का खामियाजा वाहन चालकों को उठाना पड़ा। दूर दराज के क्षेत्र से आने वाले लोगों का बीच रास्ते में पेट्रोल व डीजल समाप्त होने पर दिक्कत उठानी पड़ी।

ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के दो दिन के हड़ताल के आह्वान को देखते हुए वाहन चालकों ने सड़कों पर वाहन निकालने में कई बार सोचना पड़ा। इसके अलावा फिलहाल धान की फसल में पानी की बड़ी जरूरत है, लेकिन किसानों डीजल नहीं मिल सका। इसके चलते किसान वापस लौट गए।

चीनी मिल पंप पर उमड़ी भीड़
नरवाना रोड स्थित दी जींद सहकारी चीनी मिल को को-ऑपरेटिव पेट्रोल पंप दिन भर चलता है। इसके चलते अधिकतर लोगों ने डीजल व पेट्रोल वहीं से लिया। यहां दिन भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। शहर तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों ने सरकारी पेट्रोल पंप की तरफ ही रुख किया।

बातचीत के लिए आया था न्यौता
ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान आजाद ढांडा ने कहा कि मलिक पेट्रोल पंप पर साढ़े 14 लाख की घटना हुए 26 दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है।


शुक्रवार को हड़ताल होने के बाद एसपी अनिल कुमार धवन तथा डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र दलाल का बातचीत के लिए न्यौता आया था, लेकिन इसके लिए नरवाना, सफीदों, जुलाना इकाई के लोगों के पास संपर्क किया, लेकिन वहां पर निर्णय लिया कि बातचीत शनिवार सुबह की जाएगी। इसके लिए पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक की जाएगी और सुबह एसपी से मिलकर बातचीत की जाएगी। जरूरत पड़ी तो डीसी से भी इस मामले में बातचीत की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed