{"_id":"65f883ca0cd637e33c03f663","slug":"people-who-were-partying-to-celebrate-the-birth-of-a-granddaughter-were-attacked-with-sticks-jind-news-c-199-1-sroh1006-114573-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पौत्री होने की खुशी में पार्टी कर रहे लोगों पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पौत्री होने की खुशी में पार्टी कर रहे लोगों पर लाठी-डंडों से हमला
Mon, 18 Mar 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
नरवाना । पिपलथा से उझाना रोड पर बने ठेके के सामने पौत्री होने की खुशी में डीजे बजाकर पार्टी कर रहे लोगों के साथ हुई कहासुनी में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
उझाना गांव निवासी सत्यवान ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त धूपा को पौत्री हुई थी। इस खुशी में 15 मार्च रात को पिपलथा से उझाना रोड पर बने ठेके के सामने डीजे बजाकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान ठेके पर गांव के ही भोलू, नन्हू, पन्नु व सोनू ठेके पर शराब लेने के लिए पहुंचे। इस पर उनके दोस्त दलबीर ने उनसे कहा कि वह उनकी पार्टी खराब न करें और यहां से चले जाओ लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फिर वह चारों वहां से चले गए लेकिन कुछ समय बाद चारों डंडे लेकर आए। उन्होंने आते ही उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके द्वारा शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में उझाना गांव निवासी भोलू, नन्हू, पन्नु व सोनू के खिलाफ हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।