फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People troubled by drinking water and sewerage system reached Public Health Office, got two trolley garbage

पीने के पानी व सीवरेज व्यवस्था से परेशान लोग पहुंचे जनस्वास्थ्य कार्यालय, डलवाया दो ट्रॉली कूड़ा

Tue, 06 Sep 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
People troubled by drinking water and sewerage system reached Public Health Office, got two trolley garbage
शहर में पीने के पानी व सीवरेज व्यवस्था ठप होने से परेशान काफी संख्या में लोग नगर परिषद प्रधान मुकेश देवी के पति विशाल मिर्धा के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंच गए। यहां पर अधिकारी नहीं मिलने पर लोगों ने विभाग के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और दो ट्रॉली कूड़े की उठाकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में डाल दी। इसके बाद सभी लोग जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। आधे घंटे बाद यहां तहसीलदार विजय कुमार पहुंचे। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि व अन्य पार्षदों को बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

नरवाना में सीवरेज की समस्या काफी बड़ी होती जा रही है। जगह-जगह सीवरेज के मेनहॉल लीक हो रहे हैं जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पीने के पानी की समस्या से भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नगर परिषद प्रधान मुकेश देवी के पति विशाल मिर्धा, पार्षद आशुतोष शर्मा, सतीश गोयल, सत्यवान बेदी समेत काफी संख्या में लोग मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग पहुंचे। यहां पर एक्सईएन नहीं मिले तो नाराज लोगों ने दो ट्रॉली कूड़े की मंगवाकर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में डाल दी। इसके बाद मुख्य गेट को ताला लगा दिया। इसके बाद भी कोई अधिकारी नहीं मिलने पर लोग जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। यहां पहुंचे तहसीलदार विजय कुमार ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हनुमान नगर व ढाकल रोड पर सीवरेज की समस्या थी जिसे ठीक करवा दिया। इसके अलावा कुछ स्थानों पर कर्मचारी सीवरेज समस्या को ठीक कर रहे हैं। धर्मसिंह कॉलोनी, आजाद नगर, शास्त्री नगर में लोगों ने भैंसों की डेयरियां बनाई हुई हैं। इनके गोबर से सीवरेज बार-बार ब्लॉक हो रही है। इसके अलावा उपनगर में पीने के पानी की समस्या दूर करवा दी है। सरकार के पास 120 करोड़ का सीवरेज का पानी शहर से बाहर भेजने के लिए प्रपोजल भेजा हुआ। बजट आते ही इस पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed