फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People reaching Jind from Delhi Jamaat can increase the problem of administration

दिल्ली जमात में से जींद पहुंचे लोग बढ़ा सकते हैं प्रशासन की समस्या

Tue, 31 Mar 2020 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
People reaching Jind from Delhi Jamaat can increase the problem of administration
व्यवस्था के बारे में जानकारी देते डीसी डॉ. आदित्य दहिया। - फोटो : Jind
दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह पर मरकज से लौटे लोग जिला प्रशासन की मुश्किल बढ़ा सकते हैं। जिले में कई लोग हैं जो रात में जींद पहुंचे हैं। इन लोगों की जांच में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। फिलहाल एक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जोकि जलालपुर कलां का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी जांच की है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भारत सिनेमा के आसपास पहुंचा है। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी जींद आए हैं, जिनकी जांच में प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए 15 मार्च को निजामुद्दीन में दरगाह पर मरकज लगा हुआ था। इसमें दो हजार लोग जुटे थे। जांच में सामने आया कि इनमें से 350 लोगों में कोरोना से संबंधित लक्षण मिले हैं। 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां इस धार्मिक जलसे से लोग अपने-अपने प्रदेश लौट गए हैं। जींद में भी दिल्ली से आने वाले चार-पांच लोगों की सूचनाएं मिली हैं। इसके बाद से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है। प्रशासन यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि दिल्ली से जींद कौन-कौन लोग पहुंचे हैं तथा इनका कैसे पता लगाया जा सकता है। यदि इन लोगों में से एक भी संक्रमित मिला तो जींद का सुरक्षा चक्र टूट सकता है क्योंकि फिलहाल जींद में कोई भी संक्रमित नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासन करवा रहा जांच
सूचना मिली हैं कि कुछ लोग दिल्ली से जींद पहुंचे हैं। प्रशासन जांच में जुटा है। दिल्ली से पहुंचे लोगों का पता लगाया जा रहा है। पता लगते ही सभी लोगों की जांच करवाई जाएगी तथा उनको आइसोलेशन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आदित्य दहिया, डीसी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed