{"_id":"68dae874444cffd02402e000","slug":"people-of-sector-6-will-get-the-gift-of-parks-jind-news-c-199-1-sroh1006-141746-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेक्टर-6 के लोगों को मिलेगी पार्काें की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेक्टर-6 के लोगों को मिलेगी पार्काें की सौगात
Tue, 30 Sep 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी01-सेक्टर-6 में पहुंचे डिप्टी स्पीकर डॉ. मिड्ढा का स्वागत करते प्रधान डॉ. संजय शर्मा। स
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हुडा सेक्टर-6 में बनने वाले पार्कों का शिलान्यास किया। सेक्टर-6 रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान डॉ. संजय शर्मा ने मुख्यातिथि डॉ. कृष्ण मिड्ढा का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर बागवानी हिसार से एसडीओ पवन श्योराण, कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार और एचएसवीपी से कनिष्ठ अभियंता रोहित और ठेकेदार अनूप सिंह भी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में डिप्टी स्पीकर ने नारियल फोड़कर पार्कों का शिलान्यास किया। इसके बाद पौधरोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जब पार्क तैयार हो जाएंगे तो उनका लाभ उठाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी आपकी ही होगी।
इन पार्कों को लेकर सेक्टरवासी काफी समय से मांग कर रहे थे क्योंकि सेक्टरवासियों के लिए घूमने-फिरने के लिए आसपास पार्क की सुविधा नहीं थी। इस मौके पर अतुल गर्ग, वेद प्रकाश, अशोक अरोड़ा, दिनेश बूरा, करण सिंह, सुनील, जगत सैनी, आईडी शर्मा, देवी सिंह, भूराराम और अरुण मौजूद रहे।