फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People of Poli village raised five lakh rupees in five minutes for farmers going to Delhi

दिल्ली जा रहे किसानों के लिए पोली गांव के लोगों ने पांच मिनट में जुटाए पांच लाख रुपये

Sat, 28 Nov 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
People of Poli village raised five lakh rupees in five minutes for farmers going to Delhi
किसानों को दूध के पैकेट बांटते रोहित दलाल। संवाद - फोटो : Jind
दिल्ली कूच के लिए निकले पंजाब के किसानों ने शुक्रवार शाम को पोली गांव के पास डेरा डाला। जैसे ही पोली गांव के लोगों को पता लगा कि किसान यहां पर ठहरने वाले हैं तो उन्होंने गांव में मुनादी करवाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। लोगों ने कहा कि गांव के पास रुके किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी है। देखते ही देखते ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में रुके 30 हजार किसानों के लिए तुरंत भोजन की व्यवस्था की। इसके अलावा किसानों ने पांच मिनट में गांव से पांच लाख रुपये चंदा भी एकत्रित किया। जिस व्यक्ति को जो कुछ भी मिला वह लेकर किसानों की सेवा में पहुंच गया।
विज्ञापन

पोली गांव के बस स्टैंड के पास अधिक संख्या में किसान रुके हुए थे। यहां पर पोली गांव के युवाओं ने भंडारा लगा दिया। युवाओं ने कहा कि जब तक यहां से किसान गुजरेंगे भंडारा चलता रहेगा। गांव के काफी युवा अपने घरों से गर्म पानी लेकर पहुंचे और बुजुर्ग किसानों को नहलाया। इसके अलावा कुछ किसानों ने स्वयं ही रोटी बनाई तो पोली गांव की महिलाओं ने साथ में आकर रोटी बनवाई। बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने किसानों के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की। काफी महिलाएं जत्थे में शामिल बुजुर्ग महिलाओं को अपने घर ले गई और उन्हें नहलाकर व खाना खिलाकर वापस लाई।
विज्ञापन

पटियाला निवासी बुजुर्ग महिला सन्नो देवी ने कहा कि उनका इस प्रकार मान-सम्मान पोली गांव के लोगों ने किया है, उसको वह कभी भूल नहीं पाएंगे।
किसानों को पिलाया दूध
शनिवार सुबह पोली गांव में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। युवा नेता रोहित दलाल के नेतृत्व में युवाओं ने हर वाहन तथा आसपास बैठे लोगों को दूध पिलाया। इसके अलावा किसानों को केले भी बांटे गए। युवाओं ने किसानों को यहां पर तीन हजार लीटर दूध तथा दो हजार दर्जन केले खिलाए। जुलाना में जब केले खत्म हो गए तो जींद से केलों की गाड़ी मंगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टरों में रखा आटा और अन्य सामग्री
जत्थे में शामिल किसानों से जब पोली गांव के लोगों ने पूछा कि उन्हें किसी चीज की जरूरत हो तो बताएं। इस पर किसानों ने कहा कि उनके पास सबकुछ है। इसके बावजूद पोली गांव के लोगों ने आटा से भरे कट्टे, सब्जी, फल, पानी के कैंपर तथा अन्य सामग्री किसानों के ट्रैक्टरों में रख दी।

एक-एक किलो बांटी मूंगफली
एक अध्यापक ने जत्थे में शामिल किसानों को कुछ सामान देने की पेशकश की, लेकिन किसानों ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद अध्यापक को और कुछ नहीं सूझा तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच क्विंटल मूंगफली खरीदी और एक-एक किलोग्राम के लिफाफे बनाकर हर वाहन में बैठे व्यक्ति को थमा दी। -संवाद

 सुबह किसानों को चाय पिलाते पोली गांव के युवा। संवाद

सुबह किसानों को चाय पिलाते पोली गांव के युवा। संवाद - फोटो : Jind

 किसानों के ट्रैक्टर में आटे से भरे कट्टे रखने के लिए लेकर जाते पोली गांव के युवा। संवाद

किसानों के ट्रैक्टर में आटे से भरे कट्टे रखने के लिए लेकर जाते पोली गांव के युवा। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed