फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People kept reaching throughout the day for Geeta Jayanti celebrations

गीता जयंती समारोह में दिनभर पहुंचते रहे लोग, स्टॉलों से जुटाई जानकारी

Mon, 13 Dec 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
People kept reaching throughout the day for Geeta Jayanti celebrations
गीता जंयती महोत्सव में सेल्फी लेतीं छात्राएं। - फोटो : Jind
जींद। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली विद्यार्थियों व शहर के लोगों की पहले दिन की अपेक्षा भीड़ रही। दिनभर में इस कार्यक्रम में पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थियों व अन्य लोगों ने शिरकत की। इसमें दूसरे दिन विधायक अमरजीत ढांडा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने सभी स्टॉलों का दौरा किया और स्कूली बच्चों व सरकारी विभागों के स्टॉलों पर जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने आयोजन स्थल पर लगाए गए स्टॉलों व अन्य गीता से संबंधित प्वाइंटों की प्रशंसा की। गीता मंडप में विधायक ने विधिवत मंत्रों व श्लोक उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डाली। विधायक ने विभिन्न 32 विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाई गई सरकार की विकासात्मक गतिविधियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से ओत-प्रोत प्रदर्शनी व स्टॉलों का अवलोकन किया। दिवान बाल कृष्ण रंगशाला में जहां विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों द्वारा गीता व संस्कृति, देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि ज्ञान हर चीज का आधार होता है। कर्म योग ज्ञान का साकार रूप है। गीता ज्ञान का भंडार है। सत्कर्म करने के लिए गीता ज्ञान को प्राप्त करना होगा। कर्म को बदलने के लिए ज्ञान को बदलना होता है, ज्ञान से ही कर्म बनता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से आज गीता का ज्ञान घर-घर पंहुच रहा है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का संदेश देने वाले प्रसंग का व्याख्यान करते हुए कहा कि गीता नि: स्वार्थ भाव से कर्म करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दूरगामी सोच रखने वाले लोग ही इतिहास रचते हैं। ज्ञान के बिना कोई भी कार्य नहीं हो सकता और गीता ज्ञान का भंडार है। इसके बाद इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेखा ने पहुंचकर डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed