फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   people illegally cut trees

Jind News: पेगां गांव के तालाब पर खड़े लाखों के पेड़ों पर चल रही आरी

Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
people illegally cut trees
अलेवा। गांव पेगां में स्थित डाकूवाला तालाब पर खड़े हरे पेड़ों पर अज्ञात लोग आरी चला रहे हैं। ग्रामीणों के संज्ञान में जब मामला आया तो इसकी शिकायत सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में दी है। सरपंच ने कहा कि बिना पंचायत की अनुमति से इस प्रकार के पेड़-पौधे नहीं काटे जा सकते। ग्रामीणों ने कहा कि अब तक यहां से लगभग दो लाख रुपये के पेड़ काटे जा चुके हैं। यहां पर सैकड़ों की संख्या में पेड़-पौधे हैं।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अलेवा को दी शिकायत में ग्राम पंचायत पेगां ने कहा कि डाकूवाला तालाब पर 20 लाख रुपये के करीब हरे पेड़ खड़े हैं, लेकिन कुछ लोगों ने उसी जगह से करीब दो लाख रुपये के हरे पेड़ काटकर बेच दिए हैं। काफी संख्या में बड़े-बड़े पेड़ों के काटने के चलते पंचायत को उनसे होने वाले राजस्व के रूप में काफी हानि उठानी पड़ी। हालांकि पहले भी इस प्रकार हरे पेड़ काटने के मामले सामने आए थे। पेड़ काटने वाले लोग शिकायत के बाद रुक जाते हैं और फिर कुछ दिन बाद पेड़ काटकर ले जाते हैं। अब लोगों ने पंचायत को अवगत करवाया और पंचायत ने मामले की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अलेवा को दी है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में, जांच शुरू : पटवारी
खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय अलेवा के पटवारी संदीप ने कहा कि पेगां ग्राम पंचायत ने कुछ लोगों पर गांव के डाकूवाला तालाब से हरे पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत दी है। इसके लिए गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की संपत्ति को बेचना गलत
पेगां गांव की सरपंच रतनी देवी ने कहा कि पंचायत की संपत्ति बेचना गलत है। कुछ लोगों द्वारा डाकूवाला तालाब से करीब दो लाख रुपये के हरे पेड़ काटकर बेच दिए हैं। इसके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अलेवा को शिकायत दी है। मामले को लेकर जांच करना अधिकारियों का काम है।
फोटो कैप्शन 09जेएनडी23 : तालाब पर खड़े हरे पेड़ काटते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed