फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People expressed their anger over the poor condition of MG Road and protested against the Municipal Corporation.

Jind News: एमजी रोड की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, नपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
People expressed their anger over the poor condition of MG Road and protested against the Municipal Corporation.
शहर के एमजी रोड पर प्रदर्शन करते हुए के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। शहर के महात्मा गांधी (एमजी) रोड की जर्जर हालत को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शहरवासियों ने सड़क पर एकत्रित होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 25 जून तक सड़क निर्माण की शुरुआत नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका के पूर्व पार्षद नरेश जांगड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ से दस वर्षों से महात्मा गांधी रोड की हालत बेहद खराब बनी हुई है लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई लोग चोटिल हो चुके हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। नरेश जांगड़ा ने बताया कि करीब छह माह पहले तत्कालीन एसडीएम पुलकित मल्होत्रा भी इसी मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हुए थे। इसके बावजूद प्रशासन ने सड़क निर्माण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी रोड शहर का महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। सड़क की खस्ता हालत से आमजन, व्यापारी और वाहन चालक सभी प्रभावित हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 25 जून तक सड़क निर्माण के लिए नारियल फोड़कर कार्य शुरू नहीं किया गया तो वह दोबारा प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed