फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People expressed anger over the poor quality of the under construction road

निर्माणाधीन सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर लोगों ने जताया रोष

Wed, 04 Nov 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
People expressed anger over the poor quality of the under construction road
सोमवार रात में सफीदों रोड पर एकत्रित लोग। - फोटो : Jind
करीब एक साल के इंतजार के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा सफीदों सड़क को दोबारा से बनाने का काम शुरू कर दिया गया, मगर उसकी गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। इसको लेकर सोमवार रात को आसपास के दुकानदारों ने हंगामा कर दिया और प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई सत्यवीर सिंह मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जहां गुणवत्ता में गड़बड़ी मिली है, वहां पर सड़क दोबारा से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के लिए अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन दबाने का काम सफीदों रोड पर पूरा हो गया था। इसके बाद इस सड़क को बनाने का काम शुरू होना था। करीब डेढ़ करोड़ रुपये बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सोमवार रात को जब सड़क बनाई जा रही थी, करीब दस बजे आसपास के दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। इस पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई सत्यवीर सिंह को मौके पर बुलाया गया। उनके सामने ही लोगों ने मिट्टी पर बनाई गई सड़क दिखाई।
विज्ञापन

एक दिन पहले बनी सड़क ही उखड़ी
सफीदों रोड के दुकानदारों ने कहा कि यहां एक दिन पहले बनाई गई सड़क ही उखड़ने लगी है। ऐसे में सड़क लंबी कैसे चलेगी। लोगों ने मांग की कि सड़क को दोबारा अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारकोल से बनाई जा रही है ढलान
लोगों ने कहा कि सड़क 80 एमएम मोटी बननी है, लेकिन ठेकेदार ने ढलाने बनाने के लिए डिवाइडर की ओर अधिक तारकोल डाल दिया है। इससे किनारे की ओर सड़क कमजोर हो गई है। किनारे की ओर करीब 60 एमएम ही मोटाई बची है।
नोटिस के बाद मनमानी
इसी काम को लेकर तीन दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा ठेकेदार को नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी सड़क निर्माण में मनमानी की जा रही है। जेई सत्यवीर सिंह के अनुसार पहले भी ठेकेदार को सही प्रकार से सफाई किए बिना सड़क बनाने पर नोटिस दिया गया है।

अभी चल रहा है काम
अभी सड़क बनाने का काम चल रहा है। पहली परत ही डाली जा रही है। कुछ जगह दिक्कत हो सकती है, इसे ठीक किया जाएगा। इसके बाद दूसरी परत डालकर इसे तैयार किया जाएगा। हां यह सही है कि ढलान बनाने के लिए एक तरफ अधिक सामग्री डाली गई है। यह सड़क की मजबूती के लिए है। इस तरफ पानी ठहरता है, इसके लिए ऐसा किया गया है। कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते हंगामा कर रहे हैं। फिलहाल ठेकेदार को भुगतान तक नहीं हुआ है। यदि कोई गड़बड़ी मिली तो इसे ठीक करवाया जाएगा।
सत्यवीर सिंह, जेई, पीब्ल्यूडी बीएंडआर।

 गेज से की जा रही सड़क की पैमाइश।

गेज से की जा रही सड़क की पैमाइश।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed