फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People created a ruckus over the delay in reaching Kovishield

कोविशील्ड पहुंचने में देरी पर लोगों ने किया हंगामा

Sat, 14 Aug 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
People created a ruckus over the delay in reaching Kovishield
नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी युवकों की लाइन। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में शुक्रवार को लगभग एक घंटे तक कोरोना वैक्सीन को लेकर हंगामा होता रहा। यहां पर कोविशील्ड की डोज नहीं पहुंची। जो लोग कोविशील्ड लगवाने आए थे, उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया। लगभग दस बजे पीपी सेंटर में कोविशील्ड पहुंची तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो गया। यहां पर केवल कोवैक्सीन ही उपलब्ध थी। काफी लोग कोविशील्ड की पहली डोज तथा दूसरी डोज लगवाना चाहते थे। जब उनको कोविशील्ड उपलब्ध होने से मना किया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक जद्दोजहद चलती रही। कुछ लोग यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पर उतर आए। दस बजे सेंटर को कोविशील्ड वैक्सीन मिली। इसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन

5153 लोगों को वैक्सीन लगाई
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुल 5153 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 3311 लोगों ने पहली और 1842 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। दो स्वास्थ्य कर्मचारियों और तीन फ्रंटलाइन वर्कर ने दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2209 लोगों ने पहली तथा 792 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 727 लोगों ने पहली तथा 700 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 375 लोगों ने पहली तथा 345 ने दूसरी डोज लगाई। अब तक जिले के 329685 लोगों को पहली तथा 83272 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 114 काउंटरों पर लगाई जाएगी वैक्सीन
शनिवार को जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 114 काउंटर लगाए जाएंगे। नागरिक अस्पताल जींद, सीएचसी उचाना, नागरिक अस्पताल सफीदों, अर्बन पीएचसी नंबर दो, पीएचसी दरियावाला, सीएचसी कंडेला, पीएचसी रजाना कलां, पीएचसी रामराय, पीएचसी घोघडिय़ां, पीएचसी डूमरखां खुर्द, पीएचसी डाहौला, सीएचसी मुआना, पीएचसी दनौदा कलां, सीएचसी अलेवा, सीएचसी अमरगढ़, सीएचसी जुलाना, पीएचसी निडाना, सीएचसी उझाना, पीएचसी शामलो कलां, पीएचसी छात्तर, सीएचसी खरकरामजी, पीएचसी धमतान, नागरिक अस्पताल नरवाना आदि स्थानों पर यह काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed