फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People caught the woman even before she jumped into Nagkshetra Sarovar to commit suicide

आत्महत्या के लिए नागक्षेत्र सरोवर में कूदने से पहले ही महिला को लोगों ने पकड़ा

Thu, 26 Aug 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
People caught the woman even before she jumped into Nagkshetra Sarovar to commit suicide
नागक्षेत्र सरोवर में बुधवार दोपहर को एक महिला ने कूदने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका इरादा भांप लिया और उसे कूदने से पहले ही पकड़ लिया। महिला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई गई है।
विज्ञापन

दोपहर को नागक्षेत्र सरोवर पर एक महिला पहुंची। महिला ने अपनी चप्पल निकाल दिया और उनके पास ही अपना मोबाइल फोन रख दिया। इसके बाद वह सरोवर में कूदने के लिए दीवार पर चढ़ गई। तभी आसपास बैठे लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। लोगों ने महिला के मोबाइल से उसके घरवालों का नंबर निकालकर उनको खबर की। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुछ लोगों ने घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले आई।
विज्ञापन

महिला का आरोप था कि जून महीने से उसके साथ हुए बलात्कार की एफआईआर थाने में दर्ज है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह पुलिस के बड़े अधिकारियों से भी मिल चुकी है, लेकिन आरोपियों की पुलिस में गहरी पैठ है। उसी के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला का कहना है कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने पति व बच्चे के साथ आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed