{"_id":"612690518ebc3e31e62f73ce","slug":"people-caught-the-woman-even-before-she-jumped-into-nagkshetra-sarovar-to-commit-suicide-jind-news-rtk621979311","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए नागक्षेत्र सरोवर में कूदने से पहले ही महिला को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए नागक्षेत्र सरोवर में कूदने से पहले ही महिला को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागक्षेत्र सरोवर में बुधवार दोपहर को एक महिला ने कूदने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका इरादा भांप लिया और उसे कूदने से पहले ही पकड़ लिया। महिला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई गई है।
दोपहर को नागक्षेत्र सरोवर पर एक महिला पहुंची। महिला ने अपनी चप्पल निकाल दिया और उनके पास ही अपना मोबाइल फोन रख दिया। इसके बाद वह सरोवर में कूदने के लिए दीवार पर चढ़ गई। तभी आसपास बैठे लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। लोगों ने महिला के मोबाइल से उसके घरवालों का नंबर निकालकर उनको खबर की। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुछ लोगों ने घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले आई।
महिला का आरोप था कि जून महीने से उसके साथ हुए बलात्कार की एफआईआर थाने में दर्ज है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह पुलिस के बड़े अधिकारियों से भी मिल चुकी है, लेकिन आरोपियों की पुलिस में गहरी पैठ है। उसी के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला का कहना है कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने पति व बच्चे के साथ आत्महत्या कर लेगी।