फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People blocked the jam, then the eyes of the administration opened, after reaching the spot, the encroachment on the drain was removed

लोगों ने लगाया जाम तो खुली प्रशासन की आंख, मौके पर पहुंच कर नाले पर हुआ अतिक्रमण हटवाया

Tue, 22 Feb 2022 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
People blocked the jam, then the eyes of the administration opened, after reaching the spot, the encroachment on the drain was removed
पिछले करीब एक महीने से परेशान बत्तख चौक स्थित अपराही मोहल्ला के लोगों ने आखिरकार गंदे पानी की निकासी को लेकर जाम लगा दिया। इसके बाद प्रशासन की नींद टूटी और नगर परिषद का अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद पाया कि यहां पर बने नाले को अतिक्रमण से ढका हुआ है। इस पर अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाया। अब यहां पर करीब पांच लाख रुपये की लागत से दोबारा नाला बनया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिल सके। हालांकि अपराही मोहल्ला के लोगों एक सप्ताह पहले ही प्रशासन को जाम की चेतावनी दी थी लेकिन प्रशासन द्वारा जाम लगाने के बाद कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

दरअसल बत्तख चौक पर लगातार गंदा पानी ठहरने की समस्या बनी हुई थी। पिछले करीब एक महीने से यहां काफी अधिक पानी भरा रहता था। ऐसे में लोग कई बार अधिकारियों से इसको लेकर मिले, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। पिछले सप्ताह ही जयति जयति हिंदू महान संगठन व अपराही मोहल्ला के लोगों ने डीसी कार्यालय में ज्ञापन देने कर सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया था। सोमवार तक सफाई नहीं होने पर मंगलवार को जाम की चेतावनी दी गई। इस पर सोमवार को भी लोग डीसी कार्यालय पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में लोगों ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जाम लगा दिया। हालांकि जाम की सूचना पर पहले ही यहां अधिकारी पहुंचे हुए थे, लेकिन जाम लगने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जयति जयति हिंदू महान संगठन के संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि अपराही मोहल्ले के पास फ्लावर मार्केट के पास नाला बना हुआ है। इसकी कभी सफाई नहीं होने के कारण यहां पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाला रुकने के कारण यहां घरों में पानी घुसता है। इसके कारण कई मकानों की दीवारों में दरार भी आई हुई है। जिससे मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है और कई बार तो बिना बारिश के भी गंदे नाले का पानी घरों में आ जाता है। इस दौरान कु लदीप, विनय, प्रमोद, प्रदीप, निर्मला, विजय, कर्मपाल, सुषमा, बंटी, संदीप, सविता देवी, गोविंद, पंकज, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाशिंग स्टेशन बने आफत
मौके पर पहुंचे नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यहां एक साथ ही चार-पांच वाशिंग स्टेशन बने हुए हैं। यहां गाड़ियों की धुलाई के कारण निकलने वाली गाद नाले में जा रही थी। ऐसे में नाला बंद हो गया। अब सर्विस सेंटर को सील कर दिया गया है और इनके प्लेटफार्म तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी बोले, पहले समस्या का समाधान करो, फिर मीटिंग में आना
दरअसल सुबह लघु सचिवालय में डीसी मनोज कुमार द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें नगर परिषद के कुछ अधिकारी भी पहुंचे। ऐसे में डीसी ने अधिकारियों को आते ही कहा कि आप लोग पहले लोगों की समस्या का समाधान करें। इसके बाद मीटिंग में बैठना। इसके बाद अधिकारी मौके पर चले गए।

नाला बनाकर किया जाएगा समस्या का समाधान
हां यहां नाला बंद होने के कारण समस्या बनी हुई थी। सुबह ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। ऐसे में लोगों ने सिर्फ सांकेतिक जाम लगाया है। यहां दोबारा नाला बनाया जाएगा। इसका एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है। करीब पांच लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद समस्या नहीं रहेगी। जिन लोगों ने नाले को अतिक्रमण से ढक रखा था, उनका अतिक्रमण हटा दिया है। सर्विस सेंटर को सील कर दिया है।
-भूपेंद्र सिंह, एमई, नगर परिषद, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed