{"_id":"617850f4a2ad77421a6f941f","slug":"people-attacked-electricity-teem-in-narwana-jind-news-rtk628197140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, बंधक बनाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, बंधक बनाने का प्रयास
विज्ञापन
बिजली निगम की गाड़ी, जिस पर पत्थराव किया गया।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री नगर में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जांच टीम के सदस्यों बंधक बनाने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं बिजली निगम की टीम की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। साथ में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह टीम के सदस्यों को बाहर निकाला।
पुलिस के अुनसार बिजली निगम की टीम ने सोमवार को जांच के दौरान शास्त्री नगर के एक घर में बिजली चोरी पाई थी। सूचना मिली कि वहां दोबारा से ही कुछ लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। ऐसे में बिजली निगम की टीम में शामिल फोरमैन अंग्रेज, सहायक फोरमैन जयपाल, एलएम संदीप, हवलदार जगदीश, सिपाही अनिल सुबह पांच बजे मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने बिजली निगम की टीम का विरोध किया। कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की व सरकारी काम में बाधा डाली। उन्हें बंधक बनाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह टीम के सदस्यों को धक्कामुक्की कर रहे लोगों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान लोगों ने सरकारी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
नरवाना शहर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार बिजली निगम के एसडीओ भजन सिंह ने शिकायत देकर शास्त्री नगर निवासी शिवा, भभूति, काला, टिंकू व विक्की पर मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व गाड़ी पर पत्थराव करने के आरोप लगाए हैं। इस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।