फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People are coming out of their homes even after the lockdown

लॉक़डाउन के बाद भी घरों से बाहर निकल रहे लोग

Mon, 30 Mar 2020 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
People are coming out of their homes even after the lockdown
लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले लोगों से जाने का उद्देश्य पूछती पुलिस। - फोटो : Jind
कोरोनो वायरस से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के प्रति न तो लोग गंभीर हैं और न ही प्रशासन इसे सख्ती से लागू करवा पा रहा है। सबसे बड़ी बात है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। अधिकतर लोग जरूरत का सामान लेने के लिए बाहर निकल रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो बिना किसी काम से घरों से निकल रहे हैं। यह दोनों ही लोगों की जान पर भारी पड़ सकते हैं। लॉकडाउन के छठे दिन सोमवार को काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि दोपहर बाद प्रशासन सख्ती की तो इसका असर भी देखने को मिला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद प्रशासन द्वारा काफी ढील दी जा रही है। इससे लोगों को जरूरत का सामान लेने में आसानी हो रही है, पर इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे कोरोना वायरस को फैलने में मदद मिल सकती है। सोमवार सुबह से ही सड़कों पर काफी संख्या में लोग निकले। सुबह दस बजे के बाद जो लोग सड़कों पर निकले, उन्हें पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया। इसके चलते रानी तालाब चौक पर रोडवेज के महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह व डीएसपी धर्मवीर सिंह ने मोर्चा संभाला। दोनों अधिकारियों से यहां से निकलने वाले वाहन सवारों को रोककर समझाया।
विज्ञापन

सरकारी ड्यूटी वालों को भी निर्देश
इसी दौरान एक व्यक्ति को जब रोका गया तो उसने स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा होने की बात कही। इस पर अधिकारियों ने कहा कि 11 बजे वे सड़क पर कैसे हैं। यदि सरकारी ड्यूटी है तो उसके अनुसार ही काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड पर टूटा सुरक्षा चक्र
वहीं रेलवे रोड स्थित एसबीआई के बाहर काफी संख्या में लोग एक दूसरे से सटे हुए खड़े थे। यहां बैंक में अपने काम से आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। कुछ लोगों ने इस बारे में शाखा प्रबंधक को टोका भी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। सूचना अधिकारियों तक पहुंची तो वे लाइन पर लाइन में लगे लोगों को दूर-दूर किया।
सब्जी मंडी के बाहर टूट रहा नियम
सब्जी मंडी के बाहर आए दिन सोशल डिस्टेंसिंग का नियम टूट रहा है। सब्जी मंडी के मुख्य गेट के बाहर स्थित दुकानों में ग्राहक एक दूसरे से चिपक कर खड़े हो रहे हैं। इससे बीमारी बढ़ सकती है।

विद्यापीठ मार्ग पर जब्त किया लैपटॉप
वहीं विद्यापीठ मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा मजदूरों के पंजीकरण के नाम पर भीड़ एकत्रित की गई। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लैपटॉप जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस टीम ने कहा कि वे अपना लैपटॉप वापस ले लें, लेकिन ऐसे भीड़ नहीं लगाएं।

 मेडिकल स्टोर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना खड़े लोग।

मेडिकल स्टोर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना खड़े लोग।- फोटो : Jind

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कर सब्जी मंडी के बाहर दुकानों पर लगी भीड़।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कर सब्जी मंडी के बाहर दुकानों पर लगी भीड़।- फोटो : Jind

सड़क पर निकले लोगों को समझाते डीएसपी धर्मवीर सिंह।

सड़क पर निकले लोगों को समझाते डीएसपी धर्मवीर सिंह।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed