फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pension will be made for 1472 widowers and unmarried people of the district

Jind News: जिले के 1472 विदुर व अविवाहितों की बनेगी पेंशन

Fri, 22 Dec 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 22 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pension will be made for 1472 widowers and unmarried people of the district
21जेएनडी23: जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय में जानकारी देते कर्मचारी। संवाद।
जींद। जिले के अविवाहितों व विदुरों को अब प्रदेश सरकार की पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय की तरफ से 1472 नामों की सूची जिला समाज कल्याण विभाग के पास भेजी है। इसमें 163 विदुर तो 1309 अविवाहितों के नाम आए हैं। अब दिसबंर माह में विभाग इन सभी के दस्तावेज जमा करवाकर पेंशन बनाएगा, ताकि सरकार की योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने लगभग छह माह पहले प्रदेश में अविवाहितों व विदुर की पेंशन शुरू करने की घोषणा की थी। जिसके चलते इनको अपनी फैमिली आईडी में इसका प्रूफ अपडेट करना था। जिसके स्तर पर इनकी छंटनी होनी थी। अब प्रदेश सरकार ने इनको लाभ देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सूची जारी की है। जिसमें जिले में 1472 अविवाहितों व विदुर का नाम आया। इस योजना का लाभ प्रोएक्टिव स्कीम के माध्यम से दिया जा रहा है। इसमें विदुर की आयु 40 वर्ष से अधिक व फैमिली आईडी में तीन लाख रुपये से कम आमदनी व पत्नी की मृत्यु का प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इसके अलावा अविवाहित की आयु 45 वर्ष तय की गई है। इसमें परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये तक होनी अनिवार्य है। इससे ज्यादा आमदनी होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिले के इन लोगों को लाभ देने के लिए समाज कल्याण विभाग इनसे संपर्क कर पेंशन के लिए दस्तावेज पूरे कर रहा है, ताकि सभी को सरकार की इस पेंशन योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


163 विदुर तो 1309 अविवाहितों को मिलेगा लाभ

विभाग के मुख्यालय से जिला में 163 विदुर तो 1309 अविवाहितों की सूची जारी की है। अब इनको पेंशन योजना का लाभ देने के लिए मुख्यालय के निर्देशों पर दस्तावेजों को पूरा किया जा रहा है। इन सभी लोगों को इसकी जानकारी देकर बैंक खाते की कॉपी व फैमिली आईडी समेत सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर पेंशन शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--सरोज ढांडा जिला समाज कल्याण अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed