{"_id":"03d564a75a732c18da3ee037184982ac","slug":"peepli-live-s-natha-ram-niwas-composed-of-gatauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपली लाइव का नत्था बना गतौली का रामनिवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपली लाइव का नत्था बना गतौली का रामनिवास
Amar Ujala Bureau Jind
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की कथित लापरवाही ने गतौली गांव का एक किसान को पीपली लाइव फिल्म का नत्था बना दिया। बृहस्पतिवार को किसान ने बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और रामनिवास को बिजली कनेक्शन देने का आश्वासन देकर शांत किया।
गतौली गांव निवासी रामनिवास सुबह करीब दस बजे लघु सचिवालय पहुंचा। रामनिवास ने डीसी राजीव रतन के नाम एक शिकायत टाइप करवाई, जिसमें लिखा कि बिजली निगम उसे कनेक्शन के लिए चक्कर कटावा रहा है। पिछले छह महीने से सिर्फ उसे बिल भेजा जा रहा है, लेकिन खेत में पानी नहीं पहुंच रहा। रामनिवास ने कहा कि उसकी फसल सूख रही है। ठेके पर जमीन लेकर मोटा खर्च किया है और अब अरमान सूख रहे हैं। वह इसे नहीं देख सकता। ऐसे में उसके पास आत्महत्या ही एक विकल्प है। इसकी सूचना जैसे तैसे प्रशासन के खुफिया तंत्र को लगी और प्रशासन हरकत में आ गया। इसी दौरान पुलिस भी पहुुंची और किसान के गाड़ी से कीटनाशक बरामद किया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया। किसान को डीसी से मिलवाने के लिए ले जाया गया, लेकिन डीसी राजीव रतन मौजूद नहीं होने के कारण किसान को कार्यकारी एसडीएम एसके चहल से मिलवाया गया। इस दौरान पुलिस ने रामनिवास को सुरक्षा घेरे में रखा। दो घंटे तक प्रशासन की नजर रामनिवास पर लगी रही।
एसडीएम ने समझाया
किसान रामनिवास को कार्यकारी एसडीएम एसके चहल ने समझाबुझाकर शांत किया। रामनिवास को आश्वासन दिया गया कि उनका केस बिजली निगम को भेज दिया जाएगा। इस पर रामनिवासी अर्जी निगम को मार्क की गई।
विज्ञापन
निगम सुनने को तैयार नहीं
किसान रामनिवास के अनुसार वह बिजली निगम के चक्कर काटकर थक चुका है। उन्होंने अपने चाचा जयदेव के नाम से खेत के बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। छह महीने से सिर्फ बिल भेजा रहा है। कनेक्शन आज तक नहीं जुड़ा है।
दिया है कनेक्शन
मेरे पास आई रिपोर्ट के अनुसार बिजली कनेक्शन किसान के खेत तक कर दिया है। मोटर में तार किसान को स्वयं लगवानी होती है। निगम की टीम इसके लिए गई थी, लेकिन किसान के पास केबल नहीं होने के कारण टीम वापस लौट आई। अब संबंधित कर्मचारियों को कनेक्शन करने के आदेश दिए गए हैं।
हरिदत्त, कार्यकारी अभियंता।