{"_id":"69629e435e259b7dba0eb504","slug":"pay-and-use-toilets-have-been-introduced-at-the-railway-station-jind-news-c-199-1-jnd1010-146775-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ पे एंड यूज शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ पे एंड यूज शौचालय
Sun, 11 Jan 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी23: देखरेख के लिए शौचालयों के बाहर बैठा कर्मचारी। संवाद।
नरवाना। नरवाना के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है। स्टेशन परिसर में पे एंड यूज शौचालय शुरू कर दिया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी राहत मिली है।
अब तक स्टेशन के निर्माण और संचालन के बावजूद यहां शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेलवे स्टेशन पर शौचालय न होने के कारण यात्रियों को मजबूरी में स्टेशन परिसर से बाहर या आसपास के क्षेत्रों में जाना पड़ता था। कई बार ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को असहज स्थिति में खड़े रहना पड़ता था।
लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री सबसे ज्यादा परेशान रहते थे। महिलाओं के लिए यह स्थिति और भी असुविधाजनक थी। इस समस्या को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने कई बार रेलवे प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित किया था। अब रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में आधुनिक पे एंड यूज शौचालय का शुभारंभ कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। पानी, रोशनी और नियमित सफाई की व्यवस्था की गई है। यहां मामूली शुल्क पर यात्री सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शौचालय की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि साफ-सफाई बनी रहे। यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है।
यात्री विकास, जसविंदर सिंह, नरेंद्र ने कहा कि शौचालयों के शुरू होते ही फर्श पर पानी खड़ा रहता है जिससे वह पानी भर जाता है क्योंकि लीकेज हो रही है। शुरु करने से पहले ठीक करवाने चाहिए थे।
वहीं शहरवासी अमन, विनोद, शमशेर, पंकज व रविन्द्र का कहना है किसी भी रेलवे स्टेशन पर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा जरूरी होती है। हालांकि यह सुविधा पहले ही शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन अब इसके शुरू होने से काफी राहत मिली है। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी रेलवे प्रशासन के इस कदम को सराहनीय बताया है।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर स्थित शौचालय सुविधा यात्रियों के लिए की गई है। पुरुष शौचालय में पानी लीकेज की समस्या थी जिसे ठीक करवा दिया गया है। अभी महिलाओं व पुरुषों के शौचालय बिल्कुल ठीक है वहीं रेलवे विभाग द्वारा पे एंड यूज शौचालय की शुरुआत से नरवाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। यात्रियों की भी जिम्मेवारी बनती है वह भी सफाई का ध्यान रखे।
–रणधीर एसएस, रेलवे स्टेशन नरवाना।