{"_id":"65a19da40943bf321601e52e","slug":"patwaris-extended-their-strike-for-two-more-days-jind-news-c-199-1-sroh1009-11609-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पटवारियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पटवारियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल
Sat, 13 Jan 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी38: हड़ताल पर बैठे पटवारी। संवाद।
जींद। द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को दसवें दिन पटवारियों की हड़ताल जुलाना ब्लॉक प्रधान रविदत्ता शास्त्री की अध्यक्षता में जारी रही। मंच संचालन राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी ढागर ने किया। अब पटवारियों ने हड़ताल को दो दिन तक और बढ़ा दिया है। शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है। वहीं शुक्रवार को धरनारत पटवारियों ने निर्णय लिया है कि सोमवार व मंगवालर को भी मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल जारी रहेगी। नंबरदार एसोसिएशन ने पटवार भवन में पहुंचकर पटवारियों की हड़ताल को समर्थन दिया।
पटवारी सन्नी ढागर ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते पटवारी लगातार हड़ताल को बढ़ाने को मजबूर हैं। पटवारियों की हड़ताल के चलते डोमिसाइल, इंतकाल, जमीन नक्शा, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व रिहायशी प्रमाण पत्र का काम लंबित चल रहा है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। धरनारत पटवारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बढ़ाए गए वेतनमान का नोटिफि केशन जारी नहीं किया गया है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।