{"_id":"573b721e4f1c1be36dac7280","slug":"patwari-attack-on-govt-ask-qustion","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों का नामो-निशान मिटाने पर तुली भाजपा : पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों का नामो-निशान मिटाने पर तुली भाजपा : पटवारी
jind
Updated Wed, 18 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में प्राथमिक स्कूलों के पाठ्यक्रम से सर छोटूराम व पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल सहित कई अन्य महापुरुषों की जीवनियां हटाने से नाराज इनेलो ने कहा कि भाजपा महापुरुषों के नामो-निशान मिटाने पर तुली है। इनेलो ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पाठ्य पुस्तकों में फिर से चौधरी देवीलाल और सर छोटूराम के नाम वापस नहीं किए तो प्रदेश की जनता आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इनेलो के जिला प्रधान कलीराम पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक षड़यंत्र के तहत यह घिनौना कार्य किया है।
सरकार ने स्कूलों की पुस्तकों से स्व. ताऊ देवीलाल व चौधरी छोटूराम जैसे महापरुषों की जीवनियां हटाकर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा ऐसा कार्य करके दोबारा से प्रदेश में लोगों को भड़काना चाहती है। लोग चौ. छोटूराम व चौ. देवीलाल को अपना मसीहा मानते हैं तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। ऐसे महापुरुषों का पुस्तकों से नाम हटाना जनता की भावनाएं भड़काने का कार्य है। पटवारी ने कहा कि यदि सरकार ने इन महापुरुषों के वापस पुस्तकों में वापस नहीं किए तो प्रदेश की जनता आंदोलन करने पर मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार तथा प्रशासन की होगी।