फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patwari and Kanungo of the district are on strike, protesting and raising slogans

Jind News: जिले के पटवारी व कानूनगो रहे हड़ताल पर, धरना देकर की नारेबाजी

Thu, 04 Jan 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo of the district are on strike, protesting and raising slogans
03जेएनडी27 : पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारी व कानूनगो। संवाद
जींद। द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को पटवारियों व कानूनगो ने मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरने पर बैठ गए। पटवारियों के काम नहीं करने से राजस्व विभाग से जुड़ा हर कार्य प्रभावित हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों ने पहले ही रजिस्ट्री के लिए टोकन लिए थे, उनकी रजिस्ट्री हुई। फर्द निकालने तथा जमीन से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं हो पाया। काफी लोग अपने रिहायशी प्रमाण-पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट तथा आय प्रमाण-पत्र सत्यापित करवाने के लिए आए, लेकिन उनके काम नहीं हो पाए।
विज्ञापन

यहां पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारियों व कानूनगो ने कहा कि सरकार पिछले वर्ष 25 जनवरी को बढ़ाए गए वेतनमान को एक जनवरी 2016 से तथा 25 जनवरी से वास्तविक रूप से लागू करने का नोटिफिकेशन आजतक भी जारी नहीं किया गया है, जबकि राजस्व विभाग द्वारा इस मामले में अपनी संतुष्टि दे दी गई थी। इस बारे में एसोसिएशन के पदाधिकारी कई बार उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवाए उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। ऐसे में एसोसिएशन ने तीन से पांच जनवरी तक सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है। अगर इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नही लेती है तो सांकेतिक धरने को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

गिरदावरी कंप्यूटर सहायक का आज तक नहीं मिला पैसा
एसोसिएशन के जिला प्रधान सूबे सिंह ने कहा कि प्रदेशभर में पटवारियों की संख्या जहां चार हजार के आसपास होनी चाहिए थी, अब मात्र 1400 पटवारी ही काम कर रहे हैं। 2019 से गिरदावरी कंप्यूटर सहायक का पैसा आजतक भी नहीं मिला है। 2016, 2019 व 2023 तीनों बैच एक वेतनमान 32100 पर आ गए हैं। इससे चंद पटवारियों के वेतनमान में मात्र 700 रुपये का लाभ हुआ है। गिरदावरी का समय डेढ़ महीना किया जाए, ताकि पटवारी गिरदावरी समय से कर सकें। नायब तहसीलदार के लिए परीक्षा जो साल में दो बार करवाए जाने का प्रधान है, वह तीन साल बीतने पर एक बार भी नहीं हुई है। इससे कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टरी, इंतकाल, जमाबंदी जैसे कार्य हुए प्रभावित, लोग भटके
पटवारियों के कामकाज छोड़ने के चलते राजस्व विभाग से संबंधित रजिस्टरी, इंतकाल, जमाबंदी, फर्द जैसे कार्य प्रभावित हुए। हालांकि जिन लोगों ने पहले टोकन लिए हुए थे, उनकी रजिस्ट्री का कार्य सुचारू रूप से हुआ लेकिन बुधवार से पटवारियों की हड़ताल के चलते जमीन खरीद-फरोख्त, रिकार्ड से संबंधित कार्य प्रभावित हो गए। लोग पटवार भवन में तो पहुंचे लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते वापस लौट गए।

03जेएनडी27 : पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारी व कानूनगो। संवाद

03जेएनडी27 : पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारी व कानूनगो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed