{"_id":"620fe14407014a4edb218d00","slug":"patwari-and-kanungo-of-revenue-department-withdrew-strike-now-work-will-start-from-monday-jind-news-rtk638826629","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग के पटवारी व कानूनगो ने वापिस ली हड़ताल, अब सोमवार से शुरू करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग के पटवारी व कानूनगो ने वापिस ली हड़ताल, अब सोमवार से शुरू करेंगे काम
विज्ञापन
डीसी को ज्ञापन सौंपते पटवारी।
- फोटो : Jind
जिलेभर के राजस्व विभाग के पटवारी व कानूनगो ने दूसरे दिन भी रजिस्टरी घोटालों में राजस्व पटवारियों को नियम सात के तहत नोटिस थमाए जाने के विरोध में हड़ताल पर जारी रखी। उन्होंने डीसी को ज्ञापन देकर नोटिस वापस लिए जाने की मांग की। इसके बाद डीसी ने पटवारियों को 22 फरवरी को विभाग के मंत्री के साथ बातचीत करवाने का आश्वासन दिया। जिस पर पटवारियों ने सहमति जताकर हड़ताल को रद्द करने की घोषणा कर दी।
जिला प्रधान नरेश कुमार और जिला सचिव सुनील दलाल ने कहा कि रजिस्टरी घोटालों में नियम सात के तहत पटवारियों को नोटिस जारी किए हैं जबकि पटवारी तथा कानूनगो का इससे कोई लेनादेना नहीं होता। रजिस्टरी से संबंधित कार्य सब रजिस्ट्रार तथा रजिस्टरी क्लर्क द्वारा पूरे किए जाते हैं। इसके बावजूद भी पटवारियों पर इसकी गाज डाली जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर अगर 22 को विभाग के मंत्री ने बातचीत के दौरान उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह दोबारा से हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।
दूसरे दिन भी पटवारखानों पर लटके रहे ताले
राजस्व विभाग के पटवारियों तथा कानूनगो की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी पटवारखानों पर ताले लटके रहे। राजस्व से जुड़े कामकाज के सिलसिले में पटवारखानों में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि पिछले दो दिनों से पटवारखानों के चक्कर काट रहे है। पटवारी हड़ताल पर होने के कारण उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। अब छुट्टियां होने के कारण सोमवार को फिर से पटवारखानों पर कामकाज के लिए जाना पड़ेगा।