फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patriotic Farmers' meeting to be held in Uchana Khurd on the 18th: Satish

उचाना खुर्द में 18 को देशभक्त किसान चौपाल : सतीश

Sun, 11 Jan 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Patriotic Farmers' meeting to be held in Uchana Khurd on the 18th: Satish
10जेएनडी26 : सतीश जांगड़ा मंडलध्यक्ष।
जींद। भाजपा उचाना मंडल अध्यक्ष सतीश जांगड़ा ने बताया कि भाजपा किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से देशभक्त किसान चौपाल का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन

18 जनवरी को उचाना खुर्द गांव में इसका आयोजन होगा। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढूल, जिला प्रभारी मदनलाल गोयल मुख्य रूप से पहुंचेंगे। जांगड़ा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत किसानों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा ताकि खेती और किसानों से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके।
विज्ञापन

चौपाल में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य, खाद-बीज बढ़ती लागत, बिजली व सिंचाई व्यवस्था, फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान, पशुपालन एवं डेयरी से संबंधित समस्याएं सीधे पार्टी नेतृत्व के समक्ष रख सकेंगे। चौपाल अभियान का उद्देश्य किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्राकृतिक खेती एवं फसल विविधीकरण की जानकारी देना तथा पात्र किसानों को इन योजनाओं से जोड़ना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान चौपाल अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि किसानों के साथ निरंतर संवाद और समयबद्ध समाधान की प्रक्रिया है। प्राथमिकता है कि किसानों समस्याएं सुनी जाएं और उनका व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अभियान के दौरान प्राप्त समस्याओं की लिखित सूची तैयार की जाएगी, संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान की तरफ बढ़ा जाएगा। किसानों से अपील की कि वे चौपाल में पहुंचें, अपनी बात रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed