फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients stand in the sun to get their test reports.

Jind News: जांच रिपोर्ट लेने के लिए धूप में खड़े रहते हैं मरीज

Wed, 11 Mar 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Patients stand in the sun to get their test reports.
10जेएनडी04-नागरिक अस्पताल के पुराने भवन पर निर्माण के चलते धूप में बैठे मरीज। स्रोत कर्मचारी - फोटो : 1
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में पुनर्निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। लैब के बाहर लगा टिन शेड हटा दिया गया था। इससे मरीजों और तीमारदारों को अब जांच रिपोर्ट लेने के लिए धूप में खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के भीतर और बाहर से करीब चार महीने से पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 14.91 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। अब पुराने भवन के पीछे सवा माह पहले काम शुरू किया गया था। भवन के पीछे की तरफ दीवार का बुरा हाल है। इसी दीवार के सहारे टिन शेड लगाया गया है जिसके नीचे बैठ कर लोग अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान कोई हादसा न हो इस लिए शेड को हटवा दिया गया था और कुर्सियों को नई बिल्डिंग के सामने लगा दिया गया था। सर्दियों में तो जैसे-तैसे मरीजों का काम चल गया लेकिन अब धूप में मरीज जांच रिपोर्ट का इंतजार करते हैं। जोकि मरीजों की परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम इतना धीमे चल रहा है कि चार माह हो चुके हैं लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया है। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से संचालित यह प्रोजेक्ट निर्धारित समयावधि से पार जा चुका है। जोकि स्वास्थ्य अधिकारियों व मरीजों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। देरी और गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।


वर्जन
नई बिल्डिंग में प्रथम तल पर भी कुर्सियां लगाई गई हैं। मरीज वहां भी बैठ सकते हैं। कार्य को जल्द पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। -डॉ. रघुवीर पूनिया, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed