फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers will not have trouble going to Delhi, the ban on BS4 model bus from the depot lifted

नहीं होगी यात्रियों को दिल्ली जाने में परेशानी, डिपो से बीएस 4 मॉडल की बस पर लगी रोक हटी

Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Passengers will not have trouble going to Delhi, the ban on BS4 model bus from the depot lifted
जींद डिपो से बीएस-4 मॉडल वाली बसों की दिल्ली में एक अक्टूबर से प्रवेश पर लगी रोक को हटा दिया है। अब पहले की तरह ही जींद डिपो से बीएस 4 बसें दिल्ली जाएंगी। इसके चलते जींद से दिल्ली जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। रोडवेज बेड़े में बीएस 6 मॉडल की बस रोडवेज बेड़े में शामिल हो रही हैं। जब इन बसों की संख्या रोडवेज के बेड़े में बढेगी तो इन्हें बीएस 4 की जगह दिल्ली में चलाया जाएगा। इसके बाद बीएस 4 बसों को प्रदेश में ही चलाया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा राज्य परिवहन व दिल्ली परिवहन निगम के बीच बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन

एक अक्टूबर से दिल्ली में बीएस 4 बसों की एंट्री पर रोक लगाने को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी। हरियाणा रोडवेज की ओर से दिल्ली परिवहन निगम को पत्र लिखकर मांग की गई थी, कि बीएस 4 बसों को मार्च 2023 तक छूट दी जाए। अभी प्रदेश में बीएस 6 की सिर्फ 165 बसें हैं। दिल्ली सरकार ने इस मांग को मान लिया है और पहले की तरह ही बीएस 4 की बसें दिल्ली में जाती रहेंगी।
विज्ञापन

जींद डिपो में एक भी बस नहीं है बीएस 6 माडल की
जींद डिपो में सभी बसें बीएस 4 माडल या इससे पहले की हैं। एक भी बस बीएस 6 माडल की नहीं है। ऐसे में जींद से दिल्ली और गुुरुग्राम की तरफ लगभग छह से आठ बसें रोजाना जाती हैं। इसके अलावा आगरा, मथुरा जाने वाली बसों को भी दिल्ली से होते हुए ही निकलना पड़ता है। अगर दिल्ली सरकार अपने निर्णय को वापस नहीं लेती तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद को 12 नई बसें मिलनी थीं, लेकिन एक भी नहीं मिल पाई
जुलाई माह में परिवहन विभाग के निदेशालय ने पत्र जारी करते हुए सभी डिपो को बजट जारी किया था। इसमें जींद डिपो को साढ़े तीन करोड़ काम्ट जारी किया गया। डिपो ने यह साढ़े तीन करोड़ रुपये गुरुग्राम में जहां पर बसों की चेसिस तैयार की जाती है वहां जमा करवा दिए थे। तब कहा गया था कि डिपो को जुलाई माह में चार, अगस्त माह में चार और सितंबर माह में चार बसें मिल जाएंगी। जो बीएस 6 माडल की होंगी लेकिन अभी तक डिपो को एक भी बस नहीं मिल पाई है। ऐसे में इस माह में सभी बसों की आने की संभावना दूर दूर तक नजर नहीं आ रही।

डिपो से बीएस 4 बसें पहले की तरह ही दिल्ली जाएंगी। बीएस 6 मॉडल की बसें शीघ्र ही जींद डिपो को उपलब्ध होगी। जिन्हें तुरंत प्रभाव से दिल्ली रूट पर चला दिया जाएगा। फिलहाल विभागीय निर्णय के अनुसार जींद डिपो में सभी बसें बीएस 4 मॉडल की बसें पहले की तरह ही दिल्ली आती-जाती रहेंगी।
-अशोक कौशिक, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो।
फोटो कैप्शन
01जेएनडी04: जींद बस अड्डे का फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed